• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

Amish Kumari by Amish Kumari
October 28, 2025
in छत्तीसगढ़
महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ राज्य अपने रजत महोत्सव वर्ष का उत्सव मना रहा है। राज्य स्थापना के 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश ने नई मिसाल कायम की है। धमतरी जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं ने यहाँ की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को बदल दिया है – जहाँ महिलाएँ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं वहां बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

 

READ ALSO

सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।

रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (2005-06) के तहत अब तक जिले की 2066 कन्याएँ लाभान्वित हुई हैं। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। वहीं नोनी सुरक्षा योजना (2014) से 6316 बेटियों को शिक्षा और भविष्य के लिए वित्तीय संबल मिला है।

 

बेटियों की बचत और वित्तीय आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना (2015) ने विशेष प्रभाव छोड़ा है। इस योजना के तहत धमतरी जिले की 44 हजार 182 बालिकाएँ लाभान्वित हुई हैं। इसी तरह दिशा दर्शन योजना (2012-13) के अंतर्गत 892 हितग्राही शिक्षा और रोजगार उन्मुख अवसरों से जुड़ चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना (2024) ने मातृत्व सुरक्षा, पोषण और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की है। धमतरी जिले में अब तक 2 लाख 31 हजार 662 महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (2017) से 58 हजार 822 हितग्राही लाभान्वित होकर सुरक्षित मातृत्व की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना (2003-04) के तहत 1494 महिलाओं को ऋण प्रदान किया गया है। वहीं महिला कोष सक्षम योजना (2009-10) से 147 हितग्राही अपने व्यवसाय और जीवन स्तर में सुधार लाने में सफल रही हैं।

 

बाल कल्याण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना (2009) के माध्यम से 1129 बच्चों को शैक्षिक एवं सामाजिक सहयोग मिला है। साथ ही वर्ष 2025 में प्रारंभ हुई पूरक पोषण आहार योजना से 65 हजार 433 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, जिससे कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बने और हर बच्चे को पोषित, सुरक्षित एवं शिक्षित वातावरण मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को और अधिक सशक्त रूप से लागू किया जा रहा है।”

 

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के इस ऐतिहासिक अवसर पर यह कहा जा सकता है कि बीते 25 वर्षों में राज्य ने महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और पोषण सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश “सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।

May 9, 2026
रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

May 9, 2026
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रमईपाठ धाम छुरा में 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

May 9, 2026
सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

May 9, 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

May 9, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

May 9, 2026
Next Post
प्रदेश में 4708 शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

प्रदेश में 4708 शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं

July 31, 2025
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर बर्खास्त

October 19, 2025
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से दो बच्चों की मौत, सात घायल, तीन मकान आंशिक रूप से ढहे

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से दो बच्चों की मौत, सात घायल, तीन मकान आंशिक रूप से ढहे

March 15, 2026
छत्तीसगढ़ में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, अब नियुक्ति की तारीख से मिलेगा पूरा वेतन और एरियर्स..

छत्तीसगढ़ में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, अब नियुक्ति की तारीख से मिलेगा पूरा वेतन और एरियर्स..

November 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर
  • CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कैसे करें आवेदन
  • रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…
  • आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR