• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
November 5, 2025
in शिक्षा
महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। जिस पल का लाखों बहनों को इंतजार था, वह आज पूरा हुआ। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार, 5 नवंबर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन के मंच से महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी की।

 

READ ALSO

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड..

 

 

इस मौके पर उन्होंने 69 लाख 15 हजार 273 महिलाओं के बैंक खातों में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी। जैसे ही मंच से उपराष्ट्रपति ने बटन दबाया, वैसे ही प्रदेशभर की लाखों बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर होने लगी और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

 

 

 

कार्यक्रम में जुटी प्रदेश की दिग्गज हस्तियां

 

राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में मंच पर उपराष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्यपाल रमेन डेका, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेन्द्र यादव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहे।

 

 

 

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। हजारों की संख्या में महिलाएं और स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं वहां मौजूद थीं, जिन्होंने “जय महतारी” के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया।

 

 

 

महतारी वंदन योजना 21वीं किस्त 2025

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

 

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की वह महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत राज्य सरकार इस योजना को संचालित कर रही है। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे अपने छोटे-छोटे खर्चों और जरूरतों को पूरा कर सकें।

अब तक 20 किश्तों के जरिए 13,024 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि प्रदेश की बहनों को दी जा चुकी थी। आज जारी 21वीं किश्त के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

 

 

 

पहली बार नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाओं को भी मिला लाभ

 

इस बार की 21वीं किश्त खास इसलिए भी रही क्योंकि इसमें पहली बार उन महिलाओं को भी शामिल किया गया, जो माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों में रहती हैं। पिछले 22 महीनों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए गए माओवाद उन्मूलन अभियान के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग के कई गांव अब मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। इन गांवों में रहने वाली 7658 महिलाओं को पहली बार महतारी वंदन योजना का लाभ मिला है। इनके खातों में कुल 76 लाख 26 हजार 500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है।

नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाएं

 

‘नियद नेल्ला नार योजना’ बनी परिवर्तन की नई राह

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर बस्तर में “नियद नेल्ला नार योजना” शुरू की गई है, जिसका अर्थ है- ‘हमारा अच्छा गांव’। इस योजना के अंतर्गत माओवाद से मुक्त 327 गांवों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। यहां सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं।

 

 

 

इन्हीं गांवों की महिलाओं को अब महतारी वंदन योजना में शामिल किया गया है, जिससे वे भी शासन की मुख्यधारा का हिस्सा बन सकें। बीजापुर जिले की 3872, दंतेवाड़ा की 428, कांकेर की 191, नारायणपुर की 559 और सुकमा जिले की 2608 महिलाएं अब इस योजना की नई लाभार्थी बनी हैं।

एक क्लिक में उपराष्ट्रपति ने की राशि जारी

 

राजनांदगांव के लखपति दीदी सम्मेलन में जैसे ही उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बटन दबाया, उसी क्षण करोड़ों रुपये की राशि महिलाओं के खातों में पहुंच गई। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक था।

 

 

 

मंच पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने तालियों से स्वागत किया, जबकि सभागार में बैठी महिलाओं ने खुशी के नारे लगाए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। महतारी वंदन जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।”

माओवाद मुक्त गांवों में उम्मीद की नई रोशनी

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब माओवाद से मुक्त गांवों में विकास की नई सुबह उग रही है। सरकार की कोशिश है कि हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि “महतारी वंदन योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है।

Related Posts

शिक्षा

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड..

September 22, 2026
शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
शिक्षा

झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

August 17, 2026
Next Post
बिहार में कल होगा पहले चरण का मतदान, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगी मतदान

बिहार में कल होगा पहले चरण का मतदान, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगी मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Gold–Silver Price Update:/ आज बढ़े दाम या हुई गिरावट? देखें लेटेस्ट रेट

सोना और चांदी में लगातार गिरावट, जानें आपके शहर में कीमतें क्या हैं ?

February 6, 2026

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

May 6, 2026
31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

December 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Asian Games 2026: Asian Games में भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, फाइनल में हो सकता है India vs Pakistan महामुकाबला
  • Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद
  • Ujjain Shahi masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बबाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में ₹6600 की बड़ी गिरावट, सोना ₹3200 लुढ़का; जानिए आज के ताजा रेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR