• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

देश को 8 नवंबर को मिलेगी 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यहां चेक करें रूट और किराए से जुड़ी डिटेल्स

Amish Kumari by Amish Kumari
November 6, 2025
in होम
देश को 8 नवंबर को मिलेगी 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यहां चेक करें रूट और किराए से जुड़ी डिटेल्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को सुबह करीब 8:15 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस और खजुराहो, लखनऊ और सहारनपुर, फिरोजपुर और दिल्ली तथा एर्नाकुलम और बेंगलुरू के बीच चलेंगी। ये नई ट्रेनें देश के प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को कम करेंगी और इसके साथ ही क्षेत्रीय गतिशीलता को बढ़ाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश भर में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।

READ ALSO

Apple का बड़ा फैसला: इस पॉपुलर डिवाइस का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद,वेबसाइट से भी गायब

BSNL का बड़ा अपडेट, जल्द हर कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, CNAP टेस्टिंग जारी

वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी नई ट्रेन

बनारस-खजुराहो वंदे भारत इस रूट पर डायरेक्ट कनेक्टिविटी स्थापित करेगी और वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे- वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत का क्या होगा रूट

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ये यात्रा लगभग 7 घंटे 45 मिनट में पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ होगा, साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी।

फिरोजपुर-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी सबसे तेज ट्रेन

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी।

एर्नाकुलम-बेंगलुरू रूट पर होगी 2 घंटे की बचत

दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत ट्रेन यात्रा के समय को 2 घंटे से ज्यादा कम कर देगी, जिससे ये यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और कमर्शियल सेंटरों को जोड़ेगी, जिससे पेशेवरों, छात्रों और पर्यटकों को तेज और ज्यादा आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। ये रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

Apple का बड़ा फैसला: इस पॉपुलर डिवाइस का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद,वेबसाइट से भी गायब
होम

Apple का बड़ा फैसला: इस पॉपुलर डिवाइस का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद,वेबसाइट से भी गायब

March 28, 2026
BSNL का धमाकेदार ऑफर: सस्ते दाम में 5000GB डेटा, 200Mbps स्पीड के साथ मिलेगा तेज इंटरनेट
होम

BSNL का बड़ा अपडेट, जल्द हर कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, CNAP टेस्टिंग जारी

March 25, 2026
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम
होम

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

March 22, 2026
BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा
होम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

March 21, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट
होम

WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

March 20, 2026
केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
होम

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
Next Post
डिप्टी CM के काफिले पर पत्थरबाजी, इस पार्टी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

डिप्टी CM के काफिले पर पत्थरबाजी, इस पार्टी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

जिला रायपुर में लिया जा रहा है वीकली टेस्ट, मोबाइल ऐप से होगा छात्रों का मूल्यांकन

कोरिया के युवाओं को मिल रही प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सुविधा

July 30, 2025
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स

Airtel के सालभर वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS भी फ्री

March 15, 2026
*मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल*

*मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल*

August 21, 2025
पंजाब के बठिंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में इतने लोगों की हुई मौत

पंजाब के बठिंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में इतने लोगों की हुई मौत

January 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ईरान का कुवैत के सैन्य शिविर पर मिसाइल हमला, 10 सैनिक घायल; इजरायल में केमिकल प्लांट को भी नुकसान
  • गुजरात में फिर कांपी धरती, सौराष्ट्र में 6 दिनों में दूसरा भूकंप; जानें रिक्टर स्केल पे कितनी तीव्रता थी?
  • इतने तारीख को होगा 12वीं का हिंदी पेपर, रिजल्ट में होगी देरी
  • छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह दो दिन सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक रहेंगे बंद
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR