• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा महतारी वंदन योजना आपका नाम

Amish Kumari by Amish Kumari
November 9, 2025
in छत्तीसगढ़
अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा महतारी वंदन योजना आपका नाम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ सरकार की गारंटी के रूप में शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर राज्य सरकार अब नई पहल करने जा रही है। जिन महिलाओं ने अभी तक योजना के तहत अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी अब घर-घर जाकर खोज की जाएगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

READ ALSO

Chhattiagarh news raipur: बीजेपी पार्षद के कार के हमले से मचा हड़कंप, दो बाइक सवारों के बिबाद के बाद FIR दर्ज

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय

 

 

प्रदेश में फिलहाल 69.26 लाख पात्र महिलाएं योजना के दायरे में हैं, लेकिन इनमें से 4.18 लाख हितग्राहियों की e-KYC अधूरी है। इन महिलाओं को अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर जाकर चिन्हित करेंगी और उन्हें निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) तक ले जाकर e-KYC पूरी करवाने में मदद करेंगी।

 

 

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

विभाग ने प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक सूची तैयार की है, जिसमें अपूर्ण e-KYC वाले हितग्राहियों के नाम शामिल हैं। यह सूची बीएलई (ग्राम स्तरीय उद्यमियों) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। दोनों मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पात्र महिलाएं दस दिनों के भीतर e-KYC प्रक्रिया पूरी करें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में e-KYC पूरी नहीं हुई, तो योजना की राशि रोकी जा सकती है।

 

 

 

निशुल्क होगी e-KYC प्रक्रिया

 

महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-केवायसी पूरी तरह निशुल्क है, और हितग्राहियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्राम पंचायत भवनों में और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों के माध्यम से किया जाएगा। विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि e-KYC शिविरों में उपस्थित हितग्राहियों का रजिस्टर तैयार किया जाएगा और ग्राम स्तर पर मुनादी व व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाएगा।

ई-केवायसी में आ रही समस्याएं

 

अधिकांश मामलों में e-KYC न होने की वजह आधार कार्ड में नाम या पता की गलती, मोबाइल नंबर का आधार से लिंक न होना या बैंक खाते के विवरण में अंतर है। यदि किसी हितग्राही का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण विफल हो जाता है, तो उसे आधार केंद्र जाकर डेटा अपडेट कराने की सलाह दी जाएगी।

 

 

 

21वीं किश्त तक जारी, अब तक 13,671 करोड़ की सहायता

 

राज्य सरकार ने अब तक योजना के तहत 21 किश्तें जारी कर 13,671 करोड़ 68 लाख रुपये की सहायता राशि हितग्राहियों के खातों में भेजी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि हर पात्र महिला को उसकी हक की राशि समय पर मिल सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा ने कहा कि, “विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर ई-केवायसी पूरी कराई जाएगी।”

 

 

 

सरकार की अपील- हर ‘महतारी’ अपना e-KYC जल्द कराएं

विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि में किसी भी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।राज्य सरकार का यह कदम महिलाओं के आर्थिक अधिकार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattiagarh news raipur: बीजेपी पार्षद के कार के हमले से मचा हड़कंप, दो बाइक सवारों के बिबाद के बाद FIR दर्ज

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

 CG Lecturer Bharti 2026: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Bhupesh baghel:पूर्व CM भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, एक कार्यकर्ता घायल

September 21, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : संपत्ति विक्रय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रचा नया कीर्तिमान

September 21, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से दूर हुई अनिता की सबसे बड़ी चिंता,आर्थिक सशक्तिकरण से रोजमर्रा की जिंदगी बनी आसान

September 21, 2026
Next Post
हनी सिंह-मलाइका अरोड़ा का नया गाना हुआ रिलीज, 52 साल की Malaika की डांस स्टाइल को देख भड़के लोग

हनी सिंह-मलाइका अरोड़ा का नया गाना हुआ रिलीज, 52 साल की Malaika की डांस स्टाइल को देख भड़के लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कुलथी की दाल डाइट में शामिल करने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

कुलथी की दाल डाइट में शामिल करने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

July 2, 2026
Earthquake के तेज झटकों से फिर सहमा भारत का ये हिस्सा, 12KM की गहराई पर केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

7.6 तीव्रता के तेज भूकंप से हिली इस देश की धरती, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट…

October 10, 2025
सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाए, और महंगे होंगे चांदी के जेवर और बर्तन

सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाए, और महंगे होंगे चांदी के जेवर और बर्तन

May 17, 2026
इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल

आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

May 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन
  • Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!
  • Chhattiagarh news raipur: बीजेपी पार्षद के कार के हमले से मचा हड़कंप, दो बाइक सवारों के बिबाद के बाद FIR दर्ज
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR