• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

रायपुर में 3 दिसंबर को होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला, आज से टिकटों की बिक्री होगी शुरू

Amish Kumari by Amish Kumari
November 22, 2025
in खेल
रायपुर में 3 दिसंबर को होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला, आज से टिकटों की बिक्री होगी शुरू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बहुप्रतीक्षित मैच की टिकटें कब, कहां और किस कीमत पर उपलब्ध होंगी। आइए, आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

READ ALSO

RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया

राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका-भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। जिसके बाद 1 दिसंबर को खिलाड़ियों के रायपुर आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, 2 दिसंबर को दोनों ही टीमें प्रैक्टिस के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगी।

ऑनलाइन टिकट कहां और कैसे खरीदें ?

ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज से TicketGenie की आधिकारिक वेबसाइट (ticketgenie.in) पर शुरू होगी। दर्शक इस वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट कैटेगरी के अनुसार टिकट चुनकर बुकिंग कर सकेंगे।

ऑफलाइन टिकट बिक्री 24 नवंबर से

जो लोग ऑफलाइन टिकट पसंद करते हैं, उनके लिए बॉक्स ऑफिस 24 नवंबर 2025 से खुलेगा।

कहां से खरीदें ऑफलाइन टिकट?

रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से क्यूआर कोड और आधार कार्ड दिखाकर ऑफलाइन औऱ फिजिकल टिकट ले सकेंगे। यहां जनरल, प्रीमियम, VIP और कॉर्पोरेट सभी कैटेगरी के टिकट उपलब्ध होंगे।

एक ID से सिर्फ 4 टिकट की अनुमति

एक ID से अधिकतम 4 टिकट ही खरीदे जा सकेंगे।

वहीं, स्टूडेंट्स अपनी वैध स्टूडेंट ID के साथ सिर्फ 1 टिकट खरीद पाएंगे।

यह नियम टिकटों की पारदर्शिता और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।

टिकट प्राइस लिस्ट (स्टैंड–वाइस)

इस बार टिकट की कीमतें कैटेगरी के आधार पर तय की गई हैं। स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत यह है कि पिछली बार 1000 रुपए की टिकट अब 800 रुपए में उपलब्ध होगी। किसी भी छात्र को अपनी वैध स्टूडेंट ID दिखाकर सिर्फ एक टिकट खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

आम दर्शकों के लिए स्टैंड टिकट

1500 रुपए

2500 रुपए

3000 रुपए

3500 रुपए

प्रिमियम कैटेगरी

सिल्वर: 6000 रुपए

गोल्ड: 8000 रुपए

प्लैटिनम: 10,000 रुपए

कॉरपोरेट बॉक्स: 20,000 रुपए

विश्व दिव्यांग दिवस पर खास पहल

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस भी मनाया जाता है, और इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। संघ दिव्यांग बच्चों को मैच मुफ्त में दिखाएगा और उनके आने-जाने के लिए बस की सुविधा भी प्रदान करेगा। यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता और खेल को सभी वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कब खेला जाएगा मैच ?

मैच: भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे

तारीख: बुधवार, 3 दिसंबर 2025

स्थान: नवा रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

मैच टाइमिंग: दोपहर 1:00 बजे टॉस होगा, 1:30 बजे से मैच शुरु

स्टेडियम में मैच की तैयारियां तेज

स्टेडियम प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर भी CSCS सक्रिय है। खेल विभाग, पुलिस, नगर निगम और अन्य आवश्यक विभागों को मेजबानी की जानकारी भेज दी गई है और उनकी सहायता मांगी गई है। स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरा उतारने के लिए सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी की जा रही हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। टेस्ट मुकाबलों के खत्म होते ही सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर 2025 को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 3 दिसंबर 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। तीसरा और अंतिम वनडे 6 दिसंबर 2025 को विशाखापट्टनम (वाइजैक) में आयोजित किया जाएगा। सभी वनडे मुकाबले 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। हालांकि टॉस दोपहर 1:00 होगा।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज शुरू होगी। पहला टी-20 मुकाबला 9 दिसंबर 2025 को कटक में खेला जाएगा। दूसरा टी-20 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में, जबकि तीसरा टी-20 14 दिसंबर को धर्मशाला में होगा। चौथा टी-20 17 दिसंबर को लखनऊ में निर्धारित है और श्रृंखला का पांचवां तथा अंतिम टी-20 मुकाबला 19 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Related Posts

RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया
खेल

RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया

April 5, 2026
राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी
खेल

राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

April 4, 2026
पंजाब किंग्स की शानदार जीत:लगातार दो हार से चेन्नई की हालत खराब; आरसीबी इस स्थान पर
खेल

पंजाब किंग्स की शानदार जीत:लगातार दो हार से चेन्नई की हालत खराब; आरसीबी इस स्थान पर

April 3, 2026
पंजाब किंग्स की शानदार जीत: डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का धमाल, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
खेल

पंजाब किंग्स की शानदार जीत: डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का धमाल, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

March 31, 2026
IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी
खेल

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

March 28, 2026
आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव
खेल

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

March 27, 2026
Next Post
दुर्ग में Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़! पति-पत्नी सहित तीन पर होगी कार्रवाई

दुर्ग में Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़! पति-पत्नी सहित तीन पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर: उल्टी-दस्त के 338 नए मामले, ICU में 32 मरीज, पढ़े पूरी खबर।

इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर: उल्टी-दस्त के 338 नए मामले, ICU में 32 मरीज, पढ़े पूरी खबर।

January 2, 2026
सरकार ने पेंशन के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 20 साल की सर्विस पर मिलेगी पूरी पेंशन… पढ़ें पूरी खबर….!

सरकार ने पेंशन के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 20 साल की सर्विस पर मिलेगी पूरी पेंशन… पढ़ें पूरी खबर….!

September 6, 2025
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सप्ताह के भीतर रायगढ़ शहर में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सप्ताह के भीतर रायगढ़ शहर में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई

February 8, 2026
रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

August 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आज पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े? देखें अपने शहर का ताजा रेट
  • गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका
  • आज इन चार राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें 19 अप्रैल का राशिफल
  • देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 3 राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार; IED और रेकी के सबूत बरामद
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR