• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन 4 राज्यों में 100 की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
November 27, 2025
in देश
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन 4 राज्यों में 100 की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात सेनयार के बाद, एक और चक्रवाती तूफान दितवाह के जल्द ही तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश-पुडुचेरी तट पर पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, मलक्का जलडमरूमध्य में मौसम प्रणाली, जो तीव्र होकर चक्रवात ‘सेनयार’ बन गई थी, वो प्रणाली अब भारतीय तट से दूर चली गई है, वहीं उसके बाद बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जिसके 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और समीपवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की उम्मीद है। चक्रवाती तूफान की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

 

READ ALSO

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

 

 

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर एक और गहरा अवदाब बना हुआ है। इसके कारण 27-30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 28 और 29 नवंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 28 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 30 नवंबर 2025 को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। चक्रवाती तूफान के कारण चेन्नई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर आदि सहित तमिलनाडु के कई ज़िलों के लिए आईएमडी ने 27, 28 और 29 नवंबर के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा मौसम

 

आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद घना कोहरा और शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। 28-30 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक पूर्वी राजस्थान में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। 28 और 29 नवंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में और 3-4 दिसंबर, 2025 को राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बनने की आशंका है।

 

चक्रवाती तूफान सेनयार की जानकारी 

अपनी नवीनतम X पोस्ट में, IMD ने कहा कि चक्रवाती तूफान दितवाह अभी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और तमिलनाडु के चेन्नई से 700 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में पोट्टुविल के पास स्थित है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की शुरुआत तक उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच जाएगा। चक्रवाती तूफान का नाम दितवाह रखा गया है, जो कि उत्तर हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामों की सूची के अनुसार यमन द्वारा प्रस्तुत किया गया नाम है।

 

 

सेनयार भारत से दूर चला गया

 

चक्रवाती तूफान सेनयार भारतीय क्षेत्र से दूर चला गया है और कथित तौर पर मलेशिया की ओर बढ़ रहा है और सुमात्रा के पास है। चक्रवात सेनयार को ‘दुर्लभ’ बताया गया है क्योंकि यह पहली बार है जब मलक्का जलडमरूमध्य में चक्रवाती तूफ़ान की तीव्रता वाला कोई मौसम तंत्र दर्ज किया गया है। यह 9 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अधिकतम निरंतर हवाएं 83 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही हैं।

Related Posts

देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
Next Post
एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम

एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

August 18, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, नए नियम जान लें वरना अटक सकता है क्लेम!

April 12, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!

आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा खास, करियर से लेकर कमाई तक मिलेगा फायदा; जानें बाकी राशियों का हाल

January 17, 2026
असम में Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटते ही IAF ने शुरू किया खोज अभियान

असम में Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटते ही IAF ने शुरू किया खोज अभियान

March 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Choti Diwali: छोटी दिवाली आज, जानिए नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
  • Rashifal For Today : वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़े 7 नवंबर का राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR