CM विष्णुदेव साय आज सोनाखान में—शहीद वीर नारायण सिंह को नमन, 101 करोड़ से ज़्यादा के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
नईदुनिया न्यूज, कसडोल: बलिदान दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले सोनाखान पहुंच रहे हैं, जहाँ वे स्वतंत्रता आंदोलन के वीर शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म और कर्मभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री जिले को 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये की विशाल विकास सौगात देने जा रहे हैं, जिसमें कुल 119 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है.
88 तैयार परियोजनाएँ जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री आज जिस विकास पैकेज की घोषणा करेंगे, उसमें 75 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 88 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही ये सभी परियोजनाएँ आधिकारिक रूप से आम जनता को समर्पित मानी जाएँगी.
31 नए कार्यों की होगीशरुआत :कार्यक्रम के दौरान 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये की लागत वाले31 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएग. इन योजनाओं के पूरा होने से जिले की आधारभूत संरचना और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है.वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम होगा विशेष इस बड़े आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर–चांपा सांसद कमलेश जांगड़े और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे.
जल आपूर्ति और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का लोकार्पण करने जा रहे हैं, उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कई महत्वपूर्ण जल प्रदाय योजनाओं को शुरू किया जाएगा, जिनसे कई गाँवों में निरंतर और शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी.इन प्रमुख जल परियोजनाओं का होगा उद्घाटन जिन कार्यों का उद्घाटन प्रस्तावित है, उनमें अलग-अलग ग्रामों में जल सुविधाओं को मजबूत करने वाली महत्त्वपूर्ण योजनाएँ शामिल हैं—
ग्राम ओड़ान में ₹2 करोड़ 40 लाख 85 हजार की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना
ग्राम खरतोरा में ₹2 करोड़ 35 लाख 8 हजार की लागत से तैयार रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना
ग्राम सकरी (स) में ₹1 करोड़ 90 लाख की लागत वाली रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना
ग्राम गोरधा में ₹1 करोड़ 72 लाख 22 हजार की लागत की एकल नल जल प्रदाय योजना
ग्राम दतान (ख) में ₹1 करोड़ 61 लाख 24 हजार की लागत से तैयार रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना
इन सभी योजनाओं के आरंभ होने से पीने के पानी की समस्या कम होगी और ग्रामीणों को स्वच्छ जल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी.
किसानों के लिए राहत: जल संसाधन विभाग के नए निर्माण कार्यों से मजबूत होगा कृषि ढांचाआगामी विकास को ध्यान में रखते हुए, जल संसाधन विभाग द्वारा कई अहम निर्माण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा. ये योजनाएं सिंचाई और जल संरक्षण को सुदृढ़ करेंगी, जिससे सीधे किसानों को लाभ पहुंचेगा और क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में सुधार होगा.
मुख्य भूमिपूजन कार्य :इनमें विशेष रूप से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में ₹5 करोड़ 84 लाख 11 हजार की लागत से होने वाला जोंक शीर्ष का जीर्णोद्धार और तटबंध निर्माण शामिल है. इस परियोजना से पानी का संचयन बेहतर होगा और सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की फसल और आय दोनों में स्थायी सुधार संभव होगा.
















