• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका

Amish Kumari by Amish Kumari
December 19, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) किया जा रहा है। 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके तहत राज्य में प्रारूप मतदाता सूची (Draft Voter List) का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं को नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा।

 

READ ALSO

Cg Current News : रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार

Today Cg News: बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार

4 नवंबर से 18 दिसंबर तक चला घर-घर सर्वे अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण का गणना चरण 4 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस दौरान 2 करोड़ 12 लाख से अधिक मतदाताओं के प्री-फिल्ड एन्यूमरेशन फॉर्म छपवाकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से घर-घर वितरित किए गए। अभियान में 33 जिला निर्वाचन अधिकारी, 90 ERO, 377 सहायक ERO, 734 अतिरिक्त सहायक ERO, 24,371 बीएलओ और बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स शामिल रहे।

 

राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों की सक्रिय भूमिका

विशेष गहन पुनरीक्षण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 38,846 से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए। BLO-BLA बैठकों के माध्यम से मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची साझा की गई। जिन मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके, उनके नाम भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए गए, ताकि किसी प्रकार का संदेह न रहे।

 

23 दिसंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची सभी मतदान केंद्रों, जिला निर्वाचन कार्यालयों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी भी प्रदान की जाएगी।

23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दर्ज कर सकेंगे दावा-आपत्ति

प्रारूप मतदाता सूची पर 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। मतदाता वोटर पोर्टल voters.eci.gov.in, ECINET मोबाइल ऐप, या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने या आपत्ति के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा।

18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाता भी करा सकेंगे पंजीयन

जो भारतीय नागरिक 01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे भी निर्धारित घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की जांच के बाद ERO द्वारा विधिवत निर्णय लिया जाएगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg Current News : रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News: बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी: 18 बच्चे थे सवार

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 2 सितंबर को रोजगार मेला, 877 पदों पर होगी भर्ती

August 24, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

August 19, 2026
Next Post
रोज रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये 2 चीजें, मिलेंगे फायदे ही फायदे

रोज रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये 2 चीजें, मिलेंगे फायदे ही फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

राज्यपाल रमेन डेका करेंगे इंतजार करेंगे संभोग का शुभारंभ

राज्यपाल रमेन डेका करेंगे इंतजार करेंगे संभोग का शुभारंभ

August 18, 2025
जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

June 6, 2026
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी; Sensex में 400 अंकों की तेजी, Nifty भी 23750 के पार

शेयर बाज़ार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला; बैंकिंग शेयरों में भी तेजी

July 27, 2026
राम-जाह्नवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पेड्डी’ अब OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

राम-जाह्नवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पेड्डी’ अब OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

July 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • H1N1 Virus: इस राज्य में H1N1 के 4 हजार से ज्यादा केस, सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
  • air india: बड़ा हादसा टला; लैंडिंग के दौरान Air India विमान से पक्षी टकराया, 164 यात्री थे सवार
  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश : जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,400 नगद समेत 3 बाइक और 3 मोबाइल जब्त
  • Cg Current News : रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR