• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
December 20, 2025
in देश
फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे में बिहार के छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 9:30 बजे नागपुर–चंद्रपुर राजमार्ग के पास स्थित बुटीबोरी MIDC क्षेत्र में ‘अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड’ की सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में हुआ. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

READ ALSO

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

 

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में बनी एल्युमिनियम की पानी की टंकी की टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ. रामा बांध से लाए गए पानी से टंकी में हाई प्रेशर के साथ टेस्ट किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और टंकी फट गई. टंकी का ढांचा पानी के साथ ढह गया, जिसकी चपेट में पास में काम कर रहे मजदूर आ गए.

 

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान पश्चिम चंपारण के अरविंद ठाकुर (28) और बुलेट इंद्रजीत शाह (30), पहाड़पुर निवासी अशोक पटेल (42), मुजफ्फरपुर के अजय पासवान (26), सुधांशु कुमार साहनी (36) और शमीम अंसारी (42) के रूप में हुई है. मरने वालों में दो मजदूर मुजफ्फरपुर और दो पश्चिम चंपारण जिले से थे.

 

मुजफ्फरपुर के सुधांशु और अजय की मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के गबसरा गांव के रहने वाले सुधांशु कुमार और अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इसी गांव के प्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर में फ्रैक्चर और सीने में गंभीर चोट आई है. वहीं, पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड के मिश्रौली पटखौली गांव के अरविंद कुमार ठाकुर और बुलेट कुमार की भी जान चली गई

मलबे में दबे मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की प्राथमिक जांच में टंकी निर्माण में तकनीकी खामी या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है.

 

सीएम नीतीश परिजनों को देंगे 2-2 लाख रुपये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बिहार के प्रत्येक मजदूर के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है

Related Posts

देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
देश

Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

September 20, 2026
Next Post
भारतीय यूजर्स की खुल गई लॉटरी! OpenAI समेत इन 4 AI कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन

भारतीय यूजर्स की खुल गई लॉटरी! OpenAI समेत इन 4 AI कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

H-1B वीजा चयन दर में बड़ा उछाल: 33% से बढ़कर 50-75% तक पहुंची सफलता दर; जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

H-1B वीजा चयन दर में बड़ा उछाल: 33% से बढ़कर 50-75% तक पहुंची सफलता दर; जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

April 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ

July 30, 2025
ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन

ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन

August 24, 2025
भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके; दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 तीव्रता

भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक दिन पहले भी हिली थी धरती; जानें रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी?

March 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
  • Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • Dupahiya 2 Trailer: ‘दुपहिया’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
  • Indian railway: दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; चेक करें पूरा शेड्यूल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR