• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति

Amish Kumari by Amish Kumari
December 20, 2025
in छत्तीसगढ़
किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 20 दिसम्बर 2025/ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम में छत्तीसगढ़ को दलहन और तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के बीच हुई चर्चा के बाद केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए 425 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से खरीफ और रबी सीजन के लिए कुल 1 लाख 22 हजार मीट्रिक टन दलहन-तिलहन उपार्जन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। इसमें खरीफ के लिए 50 हजार मीट्रिक टन और रबी के लिए 72 हजार मीट्रिक टन शामिल हैं। फिलहाल केंद्र से खरीफ की फसलों के उपार्जन की अनुमति मिली है। इसके तहत अरहर 21 हजार 330 मीट्रिक टन, उड़द 25 हजार 530 मीट्रिक टन, मूंग 240 मीट्रिक टन, सोयाबीन 4 हजार 210 मीट्रिक टन और मूंगफली 4 हजार 210 मीट्रिक टन का उपार्जन किया जाएगा। इन फसलों के उपार्जन पर कुल 425 करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्र सरकार ने मांग आने पर सोयाबीन और मूंगफली के लिए अतिरिक्त स्वीकृति देने का आश्वासन भी दिया है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए अरहर का समर्थन मूल्य 8000 रूपए प्रति क्विंटल, मूंग का 8768 रूपए, उड़द का 7800 रूपए, मूंगफली का 7800 रूपए, सोयबीन का प्रति क्विंटल 5328 रूपए घोषित किया गया है।

READ ALSO

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 11 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। उपार्जन का कार्य राज्य में मार्कफेड के माध्यम से सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 22 जिलों में 222 उपार्जन केंद्र पहले ही अधिसूचित कर दिए गए हैं। किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल पर लगातार जारी है। जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है, वे नजदीकी सहकारी समिति के माध्यम से पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन का उपार्जन किसानों के हित में राज्य सरकार का बड़ा निर्णय है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ दाल एवं खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। राज्य सरकार किसानों के हित में केन्द्र सरकार के साथ समन्वय कर लगातार काम कर रही है।

Related Posts

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित
छत्तीसगढ़

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित

February 12, 2026
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 11 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 11 फरवरी 2026

February 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

February 11, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 4 से 26 अप्रैल तक यात्रियों को होगी दिक्कत, देखें पूरी लिस्ट यहां

February 10, 2026
छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर

February 10, 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

February 10, 2026
Next Post
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी बजट? 8th pay को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी बजट? 8th pay को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

कल बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, विधि विधान के साथ सभामंडप में विराजमान हुई बाबा की डोली

कल बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, विधि विधान के साथ सभामंडप में विराजमान हुई बाबा की डोली

October 22, 2025
मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद के निर्णय

November 14, 2025
भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, अब पाकिस्तान से होगी फाइनल मुकाबला

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, अब पाकिस्तान से होगी फाइनल मुकाबला

September 27, 2025
रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

October 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित
  • महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय
  • आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल: बैंक, परिवहन और कई दफ्तरों की सेवाएं प्रभावित, जानिए क्या क्या रहेगा बंद
  • क्या सूजन कम करने वाली चीजें सच में घटा सकती हैं कैंसर का खतरा? जानें कितना कारगर है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR