• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

NPS निवेशकों के लिए जरूरी खबर! अब 5 साल का लॉक-इन खत्म

Amish Kumari by Amish Kumari
December 22, 2025
in शिक्षा
NPS निवेशकों के लिए जरूरी खबर! अब 5 साल का लॉक-इन खत्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। PFRDA ने एनपीएस को प्राइवेट सेक्टर और आम नागरिकों के लिए बेहद आसान कर दिया है। नॉन-गवर्नमेंट (प्राइवेट) सब्‍सक्राइबर्स के लिए 5 साल की लॉक-इन को खत्म कर दिया गया है। एकमुश्‍त निकासी की राशि को बढा दिया गया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने PFRDA (एक्जिट्स एंड विदड्रॉल्स अंडर द नेशनल पेंशन सिस्टम) अमेंडमेंट रेगुलेशंस 2025 को नोटिफाई कर दिया है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

एनपीएस में निवेश बनाए रखने की सीमा में भी बढ़ोतरी की गई है। इसका मकसद नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देना है। इसके तहत अब गैर-सरकारी NPS सब्सक्राइबर्स रिटायरमेंट के समय अपनी जमा पूंजी का 80% तक हिस्सा एकमुश्त (Lump Sum) निकाल सकेंगे। नए नियमों में सिस्टैमैटिक निकासी प्लान की भी सुविधा दी गई है। साथ ही सरकारी और गै-सरकारी कर्मचारी अब 75 के बजाय 85 साल की उम्र तक एनपीएस उपभोक्ता बने रह सकेंगे। देश में एनपीएस योजना में करीब 1.75 करोड़ गैर-सरकारी शामिल हैं।

5 साल का लॉक-इन पूरी तरह खत्म

गैर-सरकारी सेक्टर के निवेशकों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन हटा दिया गया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो किसी वजह से बीच में एनपीएस से बाहर निकलना चाहते हैं। हालांकि सरकारी कर्मचारियों के लिए यह लॉक-इन अभी भी लागू रहेगा।

यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा पैसे

NPS से बाहर निकलते समय (Exit Rules) सबसे बड़ा बदलाव पैसे की निकासी के अनुपात में किया गया है। इसे तकनीकी भाषा में एग्जिट रेश्यो कहते हैं। पहले जब कोई सब्सक्राइबर रिटायर होता था या स्कीम से बाहर निकलता था, तो उसे अपने कुल जमा फंड (Corpus) का कम से कम 40% हिस्सा एन्युटी (Annuity) खरीदने में लगाना होता था। एन्युटी वह रकम है जिससे हर महीने पेंशन मिलती है। सब्सक्राइबर केवल 60% पैसा ही एकमुश्त (Lump sum) निकाल सकता था।

विशेष हालात में पूरे पैसे निकालना संभव

नए नियमों में कुछ खास स्थितियों के लिए भी राहत दी गई है। अगर कोई निवेशक भारतीय नागरिकता छोड़ता है, तो वह पूरा एनपीएस कॉर्पस एकमुश्त निकाल सकता है। निवेशक की मृत्यु होने पर जमा रकम नॉमिनी या कानूनी वारिस को दी जाएगी। अगर निवेशक लापता हो जाता है और मृत मान लिया जाता है, तो पहले 20 प्रतिशत रकम अंतरिम राहत के तौर पर दी जाएगी।

8 लाख से 12 लाख वालों के लिए नियम आसान

जिन लोगों का NPS फंड 8 लाख से ज्यादा और 12 लाख तक है उनके लिए भी नियम आसान किए गए हैं। ऐसे यूजर्स 6 लाख रुपये तक सीधे निकाल सकते हैं। बचा हुआ पैसा कम से कम 6 साल की पेंशन योजना में लगाना जरूरी होगा ताकि हर महीने कुछ इनकम मिलती रहे।

क्‍या सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बदले हैं नियम?

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के लिए नियमों में बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी नियम मुख्य रूप से गैर-सरकारी क्षेत्र (प्राइवेट और आम नागरिक) के लिए हैं। यानी इन बदलावों का असर एनपीएस में पैसा लगाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं होगा। उनके लिए 5 साल का लॉक-इन अनिवार्य रहेगा। 60 वर्ष की आयु के बाद एग्जिट पर, यदि फंड 5 लाख से अधिक है तो 40% राशि एन्युटी में जाएगी और 60% नकद मिलेगी। सरकारी कर्मचारी तभी 100% पैसा निकाल सकते हैं जब उनका कुल फंड 5 लाख रुपये से कम हो

Related Posts

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

August 8, 2026
NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

August 7, 2026
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 6, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित
शिक्षा

लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित

July 31, 2026
Next Post
एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

December 2, 2025
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री  साय

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 18, 2026
रेलवे का सख्त नियम, सुबह 8 से 10 बजे के बीच बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा टिकट…

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सालभर नियमित रूप से चलेगी रक्सौल-तिरुपति ट्रेन

April 5, 2026
बस्तर में लोकतंत्र की नई सुबह, गणतंत्र दिवस पर 47 गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा

बस्तर में लोकतंत्र की नई सुबह, गणतंत्र दिवस पर 47 गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा

January 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, 16 अगस्त से 1000 रुपये वाला सिलेंडर मिलेगा 2900 में, जानें क्या करना होगा?
  • आम आदमी को बड़ा झटका; 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलो में तेज बारिश के आसार
  • सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान, पढ़े 9 अगस्त का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR