• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल

Amish Kumari by Amish Kumari
December 23, 2025
in राशिफल
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 

READ ALSO

इन 4 राशियों के लिए धन संबंधी मामलों में बढ़ सकती है परेशानी, खर्च और निवेश में बरतें खास सावधानी; पढ़े आज का राशिफल।

इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के संकेत; पढ़े आज का राशिफल।

 

 

 

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान के सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपका मन किसी पारिवारिक मामले को अधिक लेकर परेशान रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

आज आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखना होगा और आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करें। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। बिजनेस में आपको किसी समस्या को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत करनी होगी, तभी आप किसी काम में आगे बढ़ें।

 

 

 

 

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाना होगा जो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिताजी से शेयर कर सकते हैं। आपका कोई काम पूरा न होने में समस्या आ रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने आस-पड़ोस में किसी को बिना मांगे सलाह न दें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाए। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समानता बनी रहेगी। आज आपको काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित कोर्स की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

कन्या (Virgo)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए भी कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। माता-पिता से किसी संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी किसी भी शारीरिक समस्या को यदि आपने दबाया, तो बाद में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी, जिससे दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी किसी से अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने भाई बहनों से काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। राजनीति की ओर कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होना है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिस कारण आप अच्छे खानपान में कुछ नई चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।  आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें और लंबे समय चली आ रही कड़वाहट को भी मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से काम को लेकर कुछ मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कुंभ ( Aquarius)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आप तालमेल बनाकर चलें, तो आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आप किसी दूसरे जगह अप्लाई करने की सोचेंगे।

मीन (Pisces)

आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर कोई समस्या है, तो उसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत अवश्य करें, जिससे आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने बिजनेस को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

Related Posts

आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें 19 नवंबर का दैनिक राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों के लिए धन संबंधी मामलों में बढ़ सकती है परेशानी, खर्च और निवेश में बरतें खास सावधानी; पढ़े आज का राशिफल।

February 20, 2026
मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के संकेत; पढ़े आज का राशिफल।

February 18, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज का दिन किसके लिए रहेगा शानदार, किसे रखनी होगी सावधानी; जाने 12 राशियों का हाल।

February 17, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी; रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, मान-सम्मान और मजबूती

February 14, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक धन लाभ के प्रबल योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल

February 12, 2026
आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!
राशिफल

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, नौकरी और आय में होगा इजाफा; पढ़े आज का राशिफल

February 10, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव आयोग आज करेगा जारी, जानिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

छत्तीसगढ़ की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव आयोग आज करेगा जारी, जानिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

जिले में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए कला दलों से आवेदन आमंत्रित

जिले में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए कला दलों से आवेदन आमंत्रित

August 11, 2025
छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

October 7, 2025
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 618.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

July 31, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जल संरक्षण विजन को जमीनी रूप देता बुनगा का गतवा तालाब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जल संरक्षण विजन को जमीनी रूप देता बुनगा का गतवा तालाब

January 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • (no title)
  • अग्निवीर भर्ती 2026: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और भरें फॉर्म आसान स्टेप्स में
  • लिस्ट में नाम नहीं तो अटक सकती है 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम
  • “गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार का दिन राहत भरा, निफ्टी-सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद, क्या अभी और गिरावट हो सकती है?”पढ़े पूरी खबर।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR