• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में 21,000 रुपए सस्ते हुआ चांदी

Amish Kumari by Amish Kumari
December 29, 2025
in देश
चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में 21,000 रुपए सस्ते हुआ चांदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कुछ ही घंटों में चांदी 21 हजार रुपए तक सस्ती हो गई है. सुबह जब 9 बजे बाजार ओपन हुआ था, उसके कुछ ही मिनटों में चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था और दाम पहली बार 2.50 लाख रुपए को पार करते हुए नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे. जिसके बाद शुरू हो गई निवेशकों की बिकवाली. खास बात तो ये है कि चांदी के दाम रिकॉर्ड लेवल से करीब 21 हजार रुपए से ज्यादा नीचे चली गई है. इसके पीछे तीन बड़े कारण बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ा कारण प्रॉफिट बुकिंग बताया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से पीस वार्ता शुरू हो गई है, जिसकी वजह से सेफ हैवन डिमांड कम हो गई है. जिसकी वजह से चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से 8 फीसदी से ज्यादा टूट गई हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर चांदी के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं…

 

READ ALSO

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में मिली मदद के बाद, PM बालेन शाह ने भारत का जताया आभार

 

8 फीसदी से ज्यादा क्रैश हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतें ने अपने रिकॉर्ड हाई से 8.28 फीसदी टूट गई हैं. इसका मतलब है कि करीब 3 घंटे में चांदी के दाम में 21 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों को देखें तो 9 बजकर 2 मिनट पर चांदी के दाम 2,54,174 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी. उसके बाद करीब 12 बजकर 20 मिनट के आसपास चांदी की कीमतें 21,054 रुपए की गिरावट के साथ 2,33,120 लाख रुपए पर आ गई. ऐसा क्रैश कम ही देखने को मिलता है. वैसे मौजूदा समय दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर चांदी 2,634 रुपए की गिरावट के साथ 2,37,153 रुपए पर कारोबार कर रही है. वैसे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 2,39,787 रुपए पर बंद हुई थी

किस वजह से चांदी हुई क्रैश?

इंटरनेशनल मार्केट में, सोमवार को चांदी की कीमतें पहली बार 80 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई थी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच संभावित शांति समझौते पर सार्थक बातचीत की खबरों की वजह से कीमतें 75 डॉलर से नीचे आ गईं. ट्रंप ने रविवार को कहा था कि वह और ज़ेलेंस्की यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के समझौते के काफी करीब, शायद बहुत करीब पहुंच गए हैं. चांदी में आज की गिरावट बुलियन बाजार में व्यापक मुनाफावसूली का हिस्सा है, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग घट रही है.

 

जब 2.50 लाख के पार गई थी चांदी

वैसे सुबह के समय चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. आंकड़ों के अनुसार बाजार खुलने के कुछ ही सेकंड में चांदी के दाम में 14,387 रुपए का इजाफा देखने को मिला था और दाम 2,54,174 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे. वैसे 8 फीसदीर से ज्यादा की गिरावट के आने के बाद चांदी ने मौजूदा साल में निवेशकों 180 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुकी है. वहीं मौजूदा महीने में चांदी ने निवेशकों को करीब 40 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. जानकारों की मानें तो चांदी की इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर सप्लाई में काफी कमी आई है.

Related Posts

देश

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

September 2, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में मिली मदद के बाद, PM बालेन शाह ने भारत का जताया आभार

September 2, 2026
देश

Yamunanagr Latest News: स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा! यमुना नदी बोट पलट ने से पैरामिलिट्री के 2 जवान लापता

September 2, 2026
देश

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द

September 1, 2026
देश

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

September 1, 2026
देश

Nepal flood: नेपाल में मलबे में दबे एक घर से 23 शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 939 हो गई ; 4000 से ज्यादा अभी भी लापता

September 1, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए योग्यताएं बदली, जानें अब कैसे होगी भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इतने तारीख तक करें आवेदन

April 27, 2026
महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।

महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।

January 31, 2026
नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

December 25, 2025
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण

July 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Railway: बिना टिकट में ट्रेन में सफर पड़ा भारी; एक ही दिन में 250 लोगों पर करवाई; रेलवे ने वसूला 1,42,685 रुपये का जुर्माना
  • Cg News : बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
  • Big Alert: SBI और HDFC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेगी इन दो बैंकों की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR