• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दूषित पानी पीने से डेढ़ सौ लोग बीमार, 7 लोगों की मौत से दहशत

Amish Kumari by Amish Kumari
December 31, 2025
in देश
दूषित पानी पीने से डेढ़ सौ लोग बीमार, 7 लोगों की मौत से दहशत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश के सबसे साफ शहर माने जाने वाले इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने इंडिया टीवी को बताया कि अब तक सात लोगों की मौत जहरीले पानी की वजह से हो चुकी है। वहीं इंदौर के भागीरथपुरा इलाके के तमाम संजीवनी क्लीनिक में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। उल्टी-दस्त से पीड़ित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

 

READ ALSO

Seoni Fire Accident: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जलकर मौत

train accident: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से कई लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

आथिकारिक तौर पर 3 लोगों की मौत की पुष्टि

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूषित पानी पीने के बाद एक-एक कर लोग उल्टी दस्त का शिकार होने लगे। सरकार ने अधिकारिक तौर पर अभी तक 3 मौत की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए जोनल अधिकारी और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं तीसरे उप यंत्री की सेवा समाप्त कर दी गई है। सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है। इस बीच मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दैने का ऐलान किया गया है। अभी करीब 40 लोग बीमार हैं जबकि 1000 से ज्यादा लोगों का इलाज हो चुका है।

नर्मदा पाइप लाइन में लीकेज 

बताया जाता है कि भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा पाइप लाइन में लीकेज हो गई और उसमें शौचालय का पानी मिल गया और लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच गया। इस पानी को पीकर लोग बीमार पड़ने लगे। इस बीच दर्ज़नो की संख्या में आंगनवाड़ी की महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। वे घर-घर से बीमार लोगों को चिन्हित कर रही हैं

पिछले कई दिनों से लोग कर रहे थे शिकायत

दरअसल, बीते कई दिनों से क्षेत्र के रहवासी नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि 24 दिसंबर से उल्टी-दस्त की शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।

पाइप लाइन के ऊपर सार्वजनिक शौचालय!

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस मुख्य पाइपलाइन से पूरे भागीरथपुरा में पानी सप्लाई होता है, उसी के ऊपर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। मुख्य लाइन में लीकेज के कारण ड्रेनेज सीधे पेयजल लाइन में मिल रहा था। इसके अलावा इलाके में कई जगह जल वितरण लाइन टूटी हुई मिली, जिससे गंदा पानी घरों तक पहुंचता रहा। नई पाइपलाइन लगाने के लिए 4 महीने पहले ही टेंडर हो गए थे । ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली मेन लाइन के टेंडर पर ध्यान ही नहीं दिया गया।

Related Posts

देश

Seoni Fire Accident: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जलकर मौत

November 9, 2026
देश

train accident: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से कई लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

November 9, 2026
देश

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

November 8, 2026
देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
Next Post
कल से बदल जाएंगे ये दस बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर

कल से बदल जाएंगे ये दस बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

July 28, 2026
शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 17, 2025
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

February 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
  • Stock Market Holiday: कल मंगलवार को क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें NSE-BSE का बड़ा अपडेट
  • Loan Rates: इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, MCLR बढ़ाया, 12 नवंबर से लागू होंगे नए लेंडिंग रेट्स
  • Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR