• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, May 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

युक्तियुक्तकरण से छात्रों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षकः बच्चों में बढ़ रहा है शिक्षा का स्तर

Amish Kumari by Amish Kumari
July 31, 2025
in शिक्षा
युक्तियुक्तकरण से छात्रों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षकः बच्चों में बढ़ रहा है शिक्षा का स्तर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दुर्ग/ राज्य शासन द्वारा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल अब ग्रामीण शिक्षा में नई क्रांति ला रही है। जिले के धमधा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेमरी में इस प्रक्रिया के तहत जीवविज्ञान विषय के नए शिक्षक की पदस्थापना की गई है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल रही है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेमरी में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के छात्र सोमनाथ निषाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताते हैं, “पहले हमारे स्कूल में जीव विज्ञान के लिए कोई अलग से शिक्षक नहीं थे। हमें जीव विज्ञान या तो सीनियर छात्र समझाते थे या फिर दूसरे विषयों के शिक्षक समझा दिया करते थे, जिसकी वजह से विषय समझना पहाड़ तोड़ने जैसा लगता था।” युक्तियुक्तकरण से अब हमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिल गए हैं और अब विषय आसान लग रहा है। अब हमें विज्ञान के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता। इस बदलाव के लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दिल से धन्यवाद करते हैं।”

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बाद विद्यालय में शिक्षण कार्य में अभूतपूर्व सुधार आया है। अब प्रत्येक विषय के लिए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को पढ़ाई में सही दिशा और मार्गदर्शन मिल रहा है। कक्षा 11वीं के छात्रों को अध्यापन हेतु विषय-विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में श्रीमती दीप्ति मालवीय मैडम ने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है, जिससे बच्चों को विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय में विशेष एवं गहन मार्गदर्शन मिल रहा है। इस बदलाव का असर बच्चों की नियमित उपस्थिति में भी साफ दिख रहा है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह पहल खासकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। अब छात्र बिना किसी बाहरी मदद के, कक्षा में ही सभी विषयों की गहराई से पढ़ाई कर पा रहे हैं।

READ ALSO

इंडियन रेलवे मे 1644 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कब होगा एग्जाम

ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का सही जगहों पर पुनर्विनियोजन करना है, ताकि उन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी हो सके, जहाँ उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है, बल्कि इससे विद्यार्थियों के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य को भी मजबूत आधार मिल रहा है।

Related Posts

इंडियन रेलवे मे 1644 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा

इंडियन रेलवे मे 1644 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

May 7, 2026
CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कब होगा एग्जाम
शिक्षा

CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कब होगा एग्जाम

May 6, 2026
NEET UG 2026परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें
शिक्षा

NEET UG 2026परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें

May 3, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
शिक्षा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 1, 2026
इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक
शिक्षा

इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक

April 30, 2026
CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,14 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
शिक्षा

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,14 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

April 30, 2026
Next Post
जशपुर-आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही शशिकला

जशपुर-आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही शशिकला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

6000mAh बैटरी वाले Vivo के दो नए स्मार्टफोन  हुए लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत

6000mAh बैटरी वाले Vivo के दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत

January 6, 2026
आज से Fastag के नियमों में बड़ा बदलाव, लगेगा दोगुना टोल, लेकिन इन्हें मिलेगी राहत

आज से Fastag के नियमों में बड़ा बदलाव, लगेगा दोगुना टोल, लेकिन इन्हें मिलेगी राहत

November 15, 2025
दुग्ध सहकारी समिति धनगॉव (च.) को मिला पंजीयन प्रमाण पत्र

दुग्ध सहकारी समिति धनगॉव (च.) को मिला पंजीयन प्रमाण पत्र

August 5, 2025
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फिर धमाका, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुएं से घिरी, शहर में मची अफरा-तफरी

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फिर धमाका, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुएं से घिरी, शहर में मची अफरा-तफरी

March 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
  • अब 40 पार मजदूरों का होगा हेल्थ चेकअप, सरकार ने लागू किया नया नियम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR