• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in खेल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर ,1 अगस्त 2025

 

READ ALSO

रायपुर में RCB के 2 IPL मुकाबले तय,टिकटों के संभावित रेट जारी; जनरल से बॉक्स तक पूरी डिटेल देखें यहां…

RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री  साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 

उन्होंने कहा राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।

 

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में सहयोग और मार्गदर्शन पर  शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Related Posts

रायपुर में RCB के 2 IPL मुकाबले तय,टिकटों के संभावित रेट जारी; जनरल से बॉक्स तक पूरी डिटेल देखें यहां…
खेल

रायपुर में RCB के 2 IPL मुकाबले तय,टिकटों के संभावित रेट जारी; जनरल से बॉक्स तक पूरी डिटेल देखें यहां…

April 19, 2026
RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया
खेल

RCB की धमाकेदार जीत, CSK को 43 रन से हराया

April 5, 2026
राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी
खेल

राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी

April 4, 2026
पंजाब किंग्स की शानदार जीत:लगातार दो हार से चेन्नई की हालत खराब; आरसीबी इस स्थान पर
खेल

पंजाब किंग्स की शानदार जीत:लगातार दो हार से चेन्नई की हालत खराब; आरसीबी इस स्थान पर

April 3, 2026
पंजाब किंग्स की शानदार जीत: डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का धमाल, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
खेल

पंजाब किंग्स की शानदार जीत: डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का धमाल, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

March 31, 2026
IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी
खेल

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

March 28, 2026
Next Post

बिल्हा के विकास के लिए राशि की नहीं होगी कमी : अरुण साव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बन रहे तीन हजार पीएम आवास

नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बन रहे तीन हजार पीएम आवास

August 7, 2025
संस्कार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

संस्कार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

October 30, 2025
भारत में तेजी से फैल रही है दिमाग खाने बाली अमीबा बीमारी, अब तक 18 लोगों की मौत..

भारत में तेजी से फैल रही है दिमाग खाने बाली अमीबा बीमारी, अब तक 18 लोगों की मौत..

September 16, 2025
नशे में वाहन चलाने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, एक दिन में 38 चालकों पर कार्रवाई

नशे में वाहन चलाने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, एक दिन में 38 चालकों पर कार्रवाई

January 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एंड्रॉइड यूजर्स हों अलर्ट! ‘God Mode’ मैलवेयर से बड़ा खतरा, एक क्लिक में फोन का पूरा कंट्रोल हो सकता है हैकर्स के पास
  • टॉप-10 कंपनियों में जोरदार उछाल, 8 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.87 लाख करोड़ बढ़ा,एयरटेल बना सबसे बड़ा गेनर
  • खाड़ी तनाव से प्याज बाजार पर बड़ा झटका, निर्यात गिरा; किसानों की आय प्रभावित, घरेलू मांग भी कमजोर
  • आईटी सेक्टर में बड़ी हलचल, 3 महीने में 73 हजार से ज्यादा नौकरियां खत्म, Snap और Meta में भी छंटनी जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR