• Home 1
  • Home 2
Sunday, September 7, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

बिल्हा के विकास के लिए राशि की नहीं होगी कमी : अरुण साव

Suman Singh by Suman Singh
August 1, 2025
in खेल
0
0
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर. 1 अगस्त 2025

READ ALSO

टीचर्स डे पर शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, वेतन में 3 से 7 हजार रुपये तक तक की बढ़ोत्तरी की…

Asia Cup 2025 के लिए 8 टीमों के कप्तानों का हुआ ऐलान, जानें Team India का स्क्वाड और कप्तान…

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अहम योगदान के लिए वहां की स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने बिल्हा के कन्या भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 28 स्वच्छता दीदियों, 20 सफाई मित्रों और दस स्वच्छता कमांडोज को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में बिल्हा ने 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का पुरस्कार हासिल किया है। बिल्हा के विधायक श्री धरमलाल कौशिक और क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी भी सम्मान समारोह में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों से कहा कि आप लोगों के कारण छत्तीसगढ़ को देश में बड़ी प्रतिष्ठा मिली है। स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान हासिल करना हम सबके लिए गौरव की बात है। अब हमें इसे बरकरार रखना होगा। बिल्हा के एक-एक व्यक्ति को स्वच्छता के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

 

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में है। हर व्यक्ति चाहता है कि हमारा घर साफ-सुथरा रहे। शहर भी हमारा घर है, इसे साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसमें शामिल हमारे 169 शहरों में से 115 ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। राज्य की इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं।

 

साव ने कहा कि बिल्हा के लोगों को सफाई के लिए संकल्पित होना होगा। यह हमारे लिए चुनौती है कि हम स्वच्छता में अपना मुकाम बरकरार रखे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बिल्हावासियों की सहभागिता से बिल्हा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम आगे भी बनाए रखना संभव है। उन्होंने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। कार्यों के प्रस्ताव मिलते ही अगले दिन राशि मंजूर कर दी जाएगी।

 

विधायक  धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास के पन्नों में बिल्हा का नाम दर्ज हुआ है। पूरे देश में बिल्हा को प्रथम स्थान मिला है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता को अपनाने की लोगों से अपील की थी। उनके आह्वान पर आज देशभर में स्वच्छता एक आंदोलन बन चुका है। बच्चों में भी इसके प्रति जागरूकता देखी जा सकती है।

 

क्रेडा के अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सक्रिय योगदान से ही हमें यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता सेवा और समर्पण का काम है, जिसे हमारी स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र मनोयोग से कर रहे हैं। बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे ने कहा कि स्वच्छता दीदियों में काम करने का अद्भुत जज्बा है। उन्होंने अपने काम से पूरे भारत में बिल्हा का परचम लहराया है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, सीएमओ श्री प्रवीण गहलोत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक सहित स्वच्छता दीदियां, सफाई मित्र, कमांडोज और बड़ी संख्या में नगरवासी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

बिल्हा की 28 स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर करती हैं कचरा संग्रहण

 

नगर पंचायत बिल्हा की आबादी लगभग 15 हजार है। वहां 28 स्वच्छता दीदियाँ काम कर रही हैं। वे शहर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा संग्रहण करती हैं और फिर कचरे को एसआरएलएम सेंटर में ले जाकर गीला और सूखा कचरा पृथक करती हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है और सूखे कचरे को बेचकर ये महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। बिल्हा में दस विशेष स्वच्छता कमांडोज भी नियुक्त किए गए हैं जो ट्रैक्टर और ऑटो टिपर से पूरे शहर में घूमकर कचरा सफाई और जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।

Related Posts

टीचर्स डे पर शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, वेतन में 3 से 7 हजार रुपये तक तक की बढ़ोत्तरी की…
खेल

टीचर्स डे पर शिक्षकों को सरकार की बड़ी सौगात, वेतन में 3 से 7 हजार रुपये तक तक की बढ़ोत्तरी की…

September 5, 2025
Asia Cup 2025 के लिए 8 टीमों के कप्तानों का हुआ ऐलान, जानें Team India का स्क्वाड और कप्तान…
खेल

Asia Cup 2025 के लिए 8 टीमों के कप्तानों का हुआ ऐलान, जानें Team India का स्क्वाड और कप्तान…

September 4, 2025
GST में अब 5% और 18% स्लैब ही होंगे, इस दिन से लागू होंगी नई दरें…
खेल

GST में अब 5% और 18% स्लैब ही होंगे, इस दिन से लागू होंगी नई दरें…

September 4, 2025
दांव लगाने के लिए आज खुल रहा है एक और IPO, जानें प्राइस बैंड और कहां होगी शेयर लिस्टिंग
खेल

दांव लगाने के लिए आज खुल रहा है एक और IPO, जानें प्राइस बैंड और कहां होगी शेयर लिस्टिंग

September 4, 2025
Maruti Suzuki ने लॉन्च किया नई स्टाइलिश Victoris SUV, जानें कीमत और फीचर्स…
खेल

Maruti Suzuki ने लॉन्च किया नई स्टाइलिश Victoris SUV, जानें कीमत और फीचर्स…

September 3, 2025
ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात
खेल

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

September 2, 2025
Next Post
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

August 14, 2025
आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट के लिए 15 अगस्त तक चलेगा महाअभियान

आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट के लिए 15 अगस्त तक चलेगा महाअभियान

July 31, 2025
डॉ. भारत भूषण और डॉ. आकांक्षा चिखलिकर ने जटिल सर्जरी में 11.4 किलोग्राम के विशाल ओवेरियन ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला।

डॉ. भारत भूषण और डॉ. आकांक्षा चिखलिकर ने जटिल सर्जरी में 11.4 किलोग्राम के विशाल ओवेरियन ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला।

August 12, 2025
आधुनिक बागवानी व सब्जी उत्पादन से बदल रही है आदिवासी किसानों की तकदीर

आधुनिक बागवानी व सब्जी उत्पादन से बदल रही है आदिवासी किसानों की तकदीर

August 12, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़” की पहचान बनेगा “अप्पू राजा”, मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर को किया लोकार्पित
  • आज इन चार राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचना होगा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….
  • Reels बनाने वाले के लिए जरूरी खबर, पब्लिक प्लेस पर बिना अनुमति रील-वीडियो बनाना गैरकानूनी, जानें नयम…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR