• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in छत्तीसगढ़
सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 01 अगस्त 2025

 

READ ALSO

रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा पर अमल शुरू

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य सरकार ने सूरजपुर में डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय जिले के शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर में डाइट की स्थापना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सुधारों और संरचनात्मक विकास को नई गति देगी। यह निर्णय राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत हर जिले को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थानों से सशक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण

डाइट की स्थापना से जिले के शिक्षकों को अब अन्य जिलों में प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्नत प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। साथ ही यह संस्थान शिक्षक प्रशिक्षण के साथ-साथ शैक्षिक अनुसंधान एवं नवाचार का केंद्र भी बनेगा।

 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में डाइट की आवश्यकता को लेकर लगातार शासन से संपर्क बनाए रखा और इसकी स्वीकृति के लिए उच्च स्तर पर सक्रिय पैरवी की। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,डाइट की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि सूरजपुर के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। मैं इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की।

 

 

निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ, भूमि हो चुकी है चिन्हित

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि डाइट भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है और आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ हो गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

डाइट स्वीकृति की खबर से सूरजपुर जिले में उत्साह का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएगा। सभी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

Related Posts

रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल
छत्तीसगढ़

रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

May 14, 2026
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा पर अमल शुरू

May 14, 2026
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 से सरिता बाई को मिली बड़ी राहत
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 से सरिता बाई को मिली बड़ी राहत

May 14, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्परता से अमल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्परता से अमल

May 14, 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.3 करोड़ का गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.3 करोड़ का गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

May 14, 2026
जांजगीर-चांपा में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में पसरा मातम

May 14, 2026
Next Post

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

OTT पर इस हफ्ते होगा धमाका, ये धमकेदार फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

OTT पर इस हफ्ते होगा धमाका, ये धमकेदार फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

December 30, 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

November 1, 2025
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

February 15, 2026
नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

February 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एक झटके में चांदी 12000 रुपए हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है दाम
  • पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
  • NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
  • शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR