• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था को दुरुस्त कर बच्चों को उपलब्ध कराएं बेहतर माहौल: मंत्री राम विचार नेताम

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in देश
आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था को दुरुस्त कर बच्चों को उपलब्ध कराएं बेहतर माहौल: मंत्री राम विचार नेताम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 01 अगस्त 2025

READ ALSO

महंगाई के बीच ईंधन पर नई मार: पेट्रोल-डीजल ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा, आम लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।

बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट अचानक जेद्दा डायवर्ट, यात्रियों को उतारा गया, सामने आई ये वजह ।

आदिम जाति एवं कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने गुरुवार को जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष में बस्तर, नारायणपुर एवं कोंडागांव जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक में बीज एवं उर्वरक वितरण तथा किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए कृषि अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंत्री  नेताम ने किसानों के लिए प्रयाप्त मात्रा में मांग के अनुरूप बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने को कहा।

 

आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री  नेताम ने आश्रम-छात्रावास एवं विशिष्ठ संस्थाओं के भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता के साथ सभी निर्माणाधीन कार्यों को तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों की नियमित साफ-सफाई और बिजली, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावास में रहने वाले बच्चों के साथ संवेदनशीलता के साथ बर्ताव हो और खुशनुमा माहौल प्रदान करें।

 

मंत्री  नेताम ने सभी सहायक आयक्तों से कहा कि आश्रम-छात्रावासों में नियमित रूप से साफ-सफाई हो, बच्चों को मौसमी बीमारी से बचाव एवं उपचार, खाद्य सामग्री में स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ ही भोजन में मिलेटस को भी शामिल करने को कहा। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जन मन योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महात्वाकांक्षी योजना है, जो जनजातीय परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली है। उक्त योजनांतर्गत कार्यों को संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

उन्होंने विभाग द्वारा अधिकृत कृषि केन्द्रों या कंपनी के बीज ही खरीदने हेतु किसानों को जागरूक करने पर बल दिया। मंत्री  नेताम ने कृषि एवं उद्यानिकी फसलों को और अधिक उन्नत बनाने तथा योजनाओं की पहुंच सभी किसानों तक सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर हेतु युवाओं को प्रशिक्षण देने एवं तकनीकी जानकारी देने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयास करने के निर्देश दिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर ही किसान उर्वरक का प्रयोग करें, इस दिशा में ध्यान केंद्रीत किया जाए।

 

मंत्री  नेताम ने उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए मसाला फसल क्षेत्र विस्तार अंतर्गत हल्दी के उत्पादन के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य करने को कहा। उन्होंने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्राप्त भूमि में औषधीय फसल लेने के लिए प्रेरित करनें और पर्यटन से जोड़ने का भी सुझाव दिया। साथ ही स्थानीय तौर पर विलुप्त हो रहे खेक्सी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने कहा।

 

मंत्री ने उक्त इन जिलों में ऑयल पॉम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इस क्षेत्र में नवाचार करने कहा। मंत्री  नेताम ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराएं। शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का मॉनिटरिंग करने हेतु अधिक से अधिक फील्ड विजिट करें और किसानों से नियमित संवाद करते रहें और समन्वय बनाए रखें।

बैठक में विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सुश्री लता उसेण्डी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम एवं कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, आदिवासी विभाग के अपर संचालक श्री जितेन्द्र गुप्ता, कृषि विभाग के अपर संचालक श्री सीबी लोढ़ेकर सहित बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिले के कृषि तथा आदिवासी विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
देश

महंगाई के बीच ईंधन पर नई मार: पेट्रोल-डीजल ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा, आम लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।

March 24, 2026
एयर इंडिया में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल,टाटा  हैं समूह नए चेहरों की तलाश में
देश

बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट अचानक जेद्दा डायवर्ट, यात्रियों को उतारा गया, सामने आई ये वजह ।

March 24, 2026
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी
देश

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी

March 24, 2026
कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
देश

कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका

March 23, 2026
IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक घटी, इंडिगो शेड्यूल गड़बड़ी या कोई और वजह?
देश

आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई

March 23, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान
देश

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल

March 23, 2026
Next Post
मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

December 28, 2025
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हर घर तिरंगा 2025

August 6, 2025
होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामद

होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामद

March 19, 2026
दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना एक्सक्लूसिव Video देखकर कांप उठे लोग, सड़क पर तड़पते दिखे मासूम, देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना एक्सक्लूसिव Video देखकर कांप उठे लोग, सड़क पर तड़पते दिखे मासूम, देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी

November 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महंगाई के बीच ईंधन पर नई मार: पेट्रोल-डीजल ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा, आम लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।
  • बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट अचानक जेद्दा डायवर्ट, यात्रियों को उतारा गया, सामने आई ये वजह ।
  • शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी
  • अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR