• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

आज चमकेगा कर्क समेत इन राशि वालों का भाग्य, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जाने 12 राशियों का हाल?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 10, 2026
in राशिफल
कुंभ राशि वालों की जीवनसाथी से होगी कहासुनी, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा हाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

​आज आपको करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी समस्याएं बढ़ने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। संतान पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही दिखा सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बनाएंगे।

READ ALSO

आज इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और लाभ से भरा रहेगा दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

आज इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़िए दैनिक राशिफल!

​वृष राशि (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कारोबार में कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप अपने काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे, लेकिन आपका स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।

​मिथुन राशि (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको बिजली के उपकरणों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों मे वृद्धि होगी और आपको काम अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। लेकिन आपकी संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको अपने भाई से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।

​कर्क राशि (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए सुख साधनों की प्राप्ति के लिए रहेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और अपने सामानों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्च भी करेंगे।

​सिंह राशि (Leo)

​आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आपके खिलाफ आज कोई पॉलिटिक्स रची जा सकते हैं, जिससे आपको सतर्क रहना होगा और अपने कामों को पूरी ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी कहीं ट्रैवलिंग पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करके जाएं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और खर्चा भी अधिक होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

​कन्या राशि (Virgo)

​आज आपके सामने कुछ खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आप अपने भाई व बहनों से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपका प्रमोशन होगा।

​तुला राशि (Libra)

​आज आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। आपके मन में कुछ उलझन रहने से आप परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी से कोई वादा भी सोच समझ कर करें, क्योंकि आने वाले समय में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती हैं। भगवान की भक्ति में आपका खुब मन लगेगा और आप किस पूजा पाठ का भी आयोजन कर सकते हैं। आपको कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

​वृश्चिक राशि (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लेन-देन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जो जातक नौकरी को लेकर इधर-उधर भाग दौड़ में लगे हैं, उन्हें भी कोई बेहतर अफसर हाथ मिलेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है।

​धनु राशि (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी बदलने के आपके जो प्रयास है, वह आपके लिए बेहतर रहेंगे। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों की बातों को आप पूरा महत्व देंगे। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। आपको अपनी आंखों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

​मकर राशि (Capricorn)

​आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और माता जी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। आप आज किसी के बहलाने फुसलाने में आकर कोई बड़ा जोखिम लेने से बचे, नहीं तो इससे बाद में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। सरकारी कामो को लेकर आपको भाग दौड़ बनी रहेगी।

​कुंभ राशि (Aquarius)

​आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आप काफी परेशान रहेंगे और संतान को आप कहीं बाहर घूमने फिरने भी लेकर जा सकते हैं। आप किसी मांगलिक उत्सव में जाने की तैयारी करेंगे, लेकिन यदि आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

​मीन राशि (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं और कुछ कामों को लेकर आपका मन विचलित रहेगा। पारिवारिक मामलों को आप अपने जीवनसाथी के साथ मिल बैठकर निपटाएंगे। आज आप अपने लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

Related Posts

मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

आज इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और लाभ से भरा रहेगा दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

June 22, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़िए दैनिक राशिफल!

June 21, 2026
इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल
राशिफल

खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 20, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 19, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 18, 2026
आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल
राशिफल

आज इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के योग, पढ़े 15 जून का राशिफल

June 15, 2026
Next Post
सुबह-सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से क्या होता है?जानिए इसके जबरदस्त फायदे

सुबह-सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से क्या होता है?जानिए इसके जबरदस्त फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

यात्रियों के लिए बड़ी खबर,25 फरवरी से 3 मार्च तक 24 ट्रेनें रद्द, कई राज्यों के रूट प्रभावित, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

यात्रियों के लिए बड़ी खबर,25 फरवरी से 3 मार्च तक 24 ट्रेनें रद्द, कई राज्यों के रूट प्रभावित, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

February 25, 2026
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद

एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा कदम, MyPNG-D पोर्टल लॉन्च; अब घर बैठे करें कनेक्शन सरेंडर

March 30, 2026
सस्ती हुई रसोई गैस, PNG के दामों में कटौती की घोषणा- जानें नई कीमतें

सस्ती हुई रसोई गैस, PNG के दामों में कटौती की घोषणा- जानें नई कीमतें

December 31, 2025
नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

November 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
  • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR