• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों पर होगी धनवर्षा , जानें आज का राशिफल

Amish Kumari by Amish Kumari
January 11, 2026
in राशिफल
करियर में लाभ और कमाई बढ़ने के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

​आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बजट बनाकर चलना होगा, लेकिन फिर भी आप तालमेल बनकर चलें। सेहत को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं। यदि आपकी जीवनसाथी को नौकरी से संबंधित कोई समस्या है, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें।

READ ALSO

कन्या राशि वालों आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़े बाकि राशियों का हाल!

सिंह राशि वालों आज आपको नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे, जाने बाकि राशियों का हाल

​वृष राशि (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। सरकारी काम को लेकर आपको भागदौड़ बनी रहेगी और आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, उनसे आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि बेवजह का लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

​मिथुन राशि (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपको धन को लेकर कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। घूमने जाने की आप योजना बनाएंगे और दान-पुण्य के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।

​कर्क राशि (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए रहेगा, नहीं तो आने वाले समय में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। वैवाहिक जीवन में कुछ कड़वाहट आने से आप दोनों के बीच दूरी आ सकती हैं। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

​सिंह राशि (Leo)

​आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने मन में किसी के प्रति ईष्या द्वेष की भावना ना रखें। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां पर आपको अपने सामानों का पूरा ध्यान देना होगा। आपका फोकस थोड़ा कमजोर रहेगा, जिससे काम करने में भी समस्या आएगी।

​कन्या राशि (Virgo)

​आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपकी काफी यात्राएं होंगी, जिससे आपकी सेहत कमजोर रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। यदि किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद छिड़ रहा है, तो उसको लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसमें लापरवाही न करें, नहीं तो इससे बड़े सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

​तुला राशि (Libra)

​आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

​वृश्चिक राशि (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। छुटपुट लाभ की योजनाओं पर आप पूरा ध्यान देंगे। सरकारी क्षेत्रों में भी आपकी अच्छी छाप रहेगी और आपके आस पड़ोस में किसी बात को लेकर कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप करियर को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसके लिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी।

​धनु राशि (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी आय के सोर्सो को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

​मकर राशि (Capricorn)

​आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है, इसलिए आपकी किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको धन और समय दोनों को ध्यान में रखना होगा और यदि आपने किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।

​कुंभ राशि (Aquarius)

​आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए वैसे तो बढ़िया रहेगा, लेकिन कोई तकनीकी समस्या आने से आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, लेकिन आप उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आपको कोई बात गुप्त रखने से बचना होगा, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।

​मीन राशि (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे। आप अपने साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी परिजन से धन को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।

Related Posts

कन्या राशि वालों आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़े बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

कन्या राशि वालों आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़े बाकि राशियों का हाल!

August 7, 2026
सिंह राशि वालों आज आपको नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे, जाने बाकि राशियों का हाल
राशिफल

सिंह राशि वालों आज आपको नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे, जाने बाकि राशियों का हाल

August 6, 2026
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल
राशिफल

आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए 5 अगस्त का राशिफल!

August 5, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज इन राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़िए दैनिक राशिफल!

August 4, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, पढ़े अपना दैनिक राशिफल

August 3, 2026
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल
राशिफल

सिंह राशि वालों आज नए कार्य की शुरुवात के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़े बाकि राशियों का हाल

August 2, 2026
Next Post
आलू लेने से पहले जानिए लाल और सफेद आलू में क्या है फर्क, फायदे जानकर  ही खरीदें आलू

आलू लेने से पहले जानिए लाल और सफेद आलू में क्या है फर्क, फायदे जानकर ही खरीदें आलू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मिलावटी दूध का कहर, 13 लोगों की मौत;कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती

मिलावटी दूध का कहर, 13 लोगों की मौत;कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती

March 12, 2026
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

महंगाई का तगड़ा झटका: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 100 पार, ऑटो LPG 25 रुपए महंगी, चांदी में जबरदस्त उछाल

April 3, 2026
भारत की शानदार वापसी, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, 256 रन बनाकर सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत

भारत की शानदार वापसी, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, 256 रन बनाकर सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत

February 26, 2026
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में निःशुल्क डायलिसिस सेवा  डायलिसिस के लिए संपर्क नंबर 6267317316, 9329205242

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में निःशुल्क डायलिसिस सेवा डायलिसिस के लिए संपर्क नंबर 6267317316, 9329205242

July 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR