• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षण

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in रायगढ़
कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राजनांदगांव 01 अगस्त 2025

READ ALSO

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोभा, सड़क चिरचारी एवं भेजराटोला में एएनएम पदस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवासीय कॉलोनी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से आवास निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें आवास योजना के तहत सभी किस्त मिल गई है तथा मनरेगा के तहत पारिश्रमिक भी प्राप्त हो गया है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्राम जोब में हाईस्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल के बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य को स्कूल में मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम जोब में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्राही समूह द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छताग्राहियों को यूजर चार्ज संग्रहण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्राम पंडरापानी में जनसामान्य से रूबरू हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि युक्तियुक्तकरण से शाला में शिक्षक की पदस्थापना होने से शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त होने से ग्रामीण संतुष्ट है। कलेक्टर को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल के आवश्यक मरम्मत कार्य के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल में मरम्मत कार्य के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने जनसामान्य से कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरी लाल साहू, एसडीओ आरईएस श्री जीपी लारिया सहित सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित

Related Posts

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

March 22, 2026
*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
रायगढ़

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

March 22, 2026
पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
रायगढ़

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

March 22, 2026
*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
Next Post
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 324.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

November 11, 2025
IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स! एक तो वर्ल्ड कप विनर है..

IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स! एक तो वर्ल्ड कप विनर है..

October 11, 2025
24 एसटी महिलाओं को बरमकेला के पशु चिकित्सालय में दिया गया प्रशिक्षण

24 एसटी महिलाओं को बरमकेला के पशु चिकित्सालय में दिया गया प्रशिक्षण

July 31, 2025
वजन घटाने में क्या ज्यादा कारगर है नींबू पानी या चिया सीड्स? जानिए पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा असरदार।

वजन घटाने में क्या ज्यादा कारगर है नींबू पानी या चिया सीड्स? जानिए पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा असरदार।

February 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  • शेयर बाजार में बड़ा झटका, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का, इन शेयरों में भारी गिरावट
  • कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
  • सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR