• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, May 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण

Amish Kumari by Amish Kumari
January 13, 2026
in छत्तीसगढ़
खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 13 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन

READ ALSO

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि खरोरा जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का होना गर्व की बात है, इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों का स्वागत किया तथा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन की टीम को विजेता बनने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रामकृष्ण मिशन द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेल विकास के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही पीएफसी केरल की टीम को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और निरंतर अभ्यास करते रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में लगभग 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए विधायक श्री अनुज शर्मा के सक्रिय प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनते ही बंद पड़े खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया गया है। गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जा रहा है तथा ‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत आवश्यकतानुसार खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी, जिसमें दो वर्षों के भीतर प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन हो रहा है तथा छत्तीसगढ़ में आईपीएल के दो मैच आयोजित किए जाने की चर्चा हो रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो टीमें इस बार पीछे रह गई हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर परिश्रम और समर्पण से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा पिछले दो वर्षों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने का संकल्प सभी का है।

विधायक श्री अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सीएम ट्रॉफी का पांचवां संस्करण है और इसे अब स्थायी रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश में सबसे तेजी से अपना घोषणा पत्र पूरा करने वाला राज्य बन रहा है। खेल अलंकरण की पुनः शुरुआत, बस्तर ओलंपिक तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लगातार अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन इसके प्रमाण हैं।

कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को एक लाख की राशि एवं सीएम ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Related Posts

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर

May 6, 2026
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट

May 6, 2026
विशेष-लेख : मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग
छत्तीसगढ़

विशेष-लेख : मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग

May 6, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़

बेराेजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 794 पदों पर हाेगी सीधी भर्ती, तुरंत करें आवेदन

May 6, 2026
30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

May 5, 2026
Next Post
बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री  साय

बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मिडिल ईस्ट के तनाव से हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब ये बजट एयरलाइन भी महंगा करने जा रही है अपना किराया

मिडिल ईस्ट के तनाव से हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब ये बजट एयरलाइन भी महंगा करने जा रही है अपना किराया

April 6, 2026
Salman Khan को पाक‍िस्‍तान ने आतंकी घोषित क‍िया, जानिए क्या है पूरा मामला

Salman Khan को पाक‍िस्‍तान ने आतंकी घोषित क‍िया, जानिए क्या है पूरा मामला

October 26, 2025
युद्ध का असर हवाई सफर पर, एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया; इतने तारीख से लगेगा अतिरिक्त ईंधन शुल्क

तकनीकी खराबी के चलते हवा में 7 घंटे बाद लौटी एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट AI-111

March 26, 2026
बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर डूबने से 9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर डूबने से 9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

April 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट
  • विशेष-लेख : मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR