जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना मंजाकोट क्षेत्र के काकोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान एसओजी राजौरी को एक संदिग्ध बैग मिला।
जांच करने पर बैग के अंदर करीब 3.5 किलोग्राम का IED बरामद हुआ। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते ने समय रहते IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजौरी में 19 दिसंबर 2025 को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया था। उस दौरान चार हथगोले बरामद कर उन्हें नष्ट किया गया था।
संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने गंभीर मुगलन इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया था।
















