• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

पीएम सूर्यघर योजना: घरेलू उपभोक्ताओं को किलोवाट क्षमता के अनुसार मिलेगी सब्सिडी, देखें पूरी जानकारी

Amish Kumari by Amish Kumari
January 16, 2026
in देश
पीएम सूर्यघर योजना: घरेलू उपभोक्ताओं को किलोवाट क्षमता के अनुसार मिलेगी सब्सिडी, देखें पूरी जानकारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शनिवार को रामदयालु बिजली कार्यालय परिसर में सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने शुक्रवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लिया। लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए 50 से अधिक एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए परिसर में 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को एजेंसियों की ओर से उपहार भी दिए जाएंगे।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन करेंगे। इसको लेकर डीएम ने सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें बैंक कर्मियों के साथ बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

READ ALSO

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी, एक हफ्ते में $10.5 billion डॉलर का इजाफा

अमेरिका का 100% टैरिफ बिल पास, भारत पर बढ़ा दबाव; क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

डीएम ने बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को सोलर के लिए लोन देने के निर्देश दिए, ताकि लोग इस योजना का लाभ उठा सकें और मुफ्त बिजली का फायदा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता का लोन आवेदन बैंक द्वारा खारिज किया जाता है तो उसका स्पष्ट कारण बताना होगा। ऐसे मामलों की जांच भी कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवण ठाकुर, विजय कुमार, मो. साजिद हुसैन, किशोर कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

किलोवाट के अनुसार मिलेगी सब्सिडी

रामदयालु में आयोजित सोलर मेले में फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को ही सोलर कनेक्शन देने का प्रावधान है। सरकार की ओर से ऑन-ग्रिड सब्सिडी अधिकतम तीन किलोवाट तक ही दी जा रही है। इससे अधिक क्षमता का सोलर लगाने पर भी सब्सिडी तीन किलोवाट तक की ही मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक किलोवाट सोलर कनेक्शन पर लगभग 65 से 75 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसमें 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। दो किलोवाट के लिए करीब 1.40 लाख से 1.50 लाख रुपये खर्च होंगे और 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं तीन किलोवाट सोलर कनेक्शन पर लगभग 1.80 लाख से 2 लाख रुपये का खर्च आएगा और 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। तीन किलोवाट से अधिक क्षमता, जैसे चार से दस किलोवाट तक सोलर लगवाने पर भी सब्सिडी की राशि 78 हजार रुपये ही रहेगी।

वहीं, कमर्शियल सोलर कनेक्शन की दर प्रति किलोवाट 35 से 40 हजार रुपये बताई गई है। शिवानी ब्रॉडबैंड के प्रोपराइटर बब्लू चौधरी ने बताया कि सोलर कनेक्शन सरकार की निर्धारित सब्सिडी के अनुसार ही दिए जाएंगे।

Related Posts

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी, एक हफ्ते में $10.5 billion डॉलर का इजाफा
देश

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी, एक हफ्ते में $10.5 billion डॉलर का इजाफा

August 8, 2026
अमेर‍िका ने भारत को दी राहत! 500 की बजाय लग सकता है 100% टैर‍िफ
देश

अमेरिका का 100% टैरिफ बिल पास, भारत पर बढ़ा दबाव; क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

August 8, 2026
हादसे के बाद मची चीखपुकार, सड़क से नीचे गिरी बेकाबू बस; चारों तरफ बिखर गईं लाशें
देश

हादसे के बाद मची चीखपुकार, सड़क से नीचे गिरी बेकाबू बस; चारों तरफ बिखर गईं लाशें

August 8, 2026
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट

August 8, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

आज शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट

August 8, 2026
क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
देश

क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

August 7, 2026
Next Post
Delhi Blast केस में 7 आतंकियों की न्यायिक हिरासत इतने तारीख तक बढ़ी, अब तक 9 गिरफ्तारी कर चुकी है NIA

Delhi Blast केस में 7 आतंकियों की न्यायिक हिरासत इतने तारीख तक बढ़ी, अब तक 9 गिरफ्तारी कर चुकी है NIA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 614.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

July 30, 2025
राजभवन परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

राजभवन परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

August 22, 2025
2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा  इतने करोड़ का जुर्माना

दिल्ली आने वाली इंडिगो फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट के बाद अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

January 30, 2026
अब RTO जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे एक क्लिक में चेंज करें ड्राइविंग लाइसेंस का मोबाइल नंबर

अब RTO जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे एक क्लिक में चेंज करें ड्राइविंग लाइसेंस का मोबाइल नंबर

July 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR