• Privacy Policy
  • About Us
Friday, July 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आज PM मोदी करेंगे पहली स्लीपर वंदे भारत का उद्घाटन, हावड़ा–गुवाहाटी 958 किमी का सफर सिर्फ इतने घंटे में पूरा

Amish Kumari by Amish Kumari
January 17, 2026
in देश
आज PM मोदी करेंगे पहली स्लीपर वंदे भारत का उद्घाटन, हावड़ा–गुवाहाटी 958 किमी का सफर सिर्फ इतने घंटे में पूरा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जनवरी 2026) पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जिससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के बीच रेल सफर अधिक तेज, आरामदायक और आधुनिक हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल और असम में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

पीएम मोदी मालदा में एक सार्वजनिक समारोह में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें शामिल हैं:

READ ALSO

EPFO के नए नियम लागू, अब PF में 1,800 रुपये ही कटेंगे, जानें सेविंग्स पर क्या पड़ेगा असर?

सोना हुआ और महंगा, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का लेटेस्ट रेट

  • बालुरघाट-हिली नई रेल लाइन
  • न्यू जलपाईगुड़ी में अगली पीढ़ी की माल ढुलाई सुविधाएं
  • सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन
  • जलपाईगुड़ी में वंदे भारत रखरखाव सुविधाओं का आधुनिकीकरण
  • न्यू कूचबिहार-बमनहाट और न्यू कूचबिहार-बॉक्सिरहाट रेल लाइनों का विद्युतीकरण

इसके अलावा, पीएम मोदी चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे

  • न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल
  • न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
  • अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु
  • अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल)
  • amrit bhart sleeper u

17 जनवरी को शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम “बागुरुम्बा ड्वोउ 2026” में भाग लेंगे। बयान में कहा गया है कि यह बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर, बोडो समुदाय के 10,000 से अधिक कलाकार एक साथ मिलकर बागुरुम्बा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। राज्य के 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों के कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बागुरुम्बा बोडो समुदाय के लोक नृत्यों में से एक है, जो प्रकृति से गहराई से प्रेरित है। यह नृत्य खिलते हुए फूलों का प्रतीक है और मानव जीवन तथा प्राकृतिक जगत के बीच सामंजस्य को दर्शाता है।

18 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे, पीएम मोदी 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे और नागांव जिले के कालियाबोर में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों – गुवाहाटी (कामाख्या) -रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई ट्रेन सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेंगी, जिससे लोगों के लिए सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी।

हावड़ा  से गुवाहाटी 14 घंटे में

पीएम मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत स्लीपर की अधिकतम स्पीड 180 kmph है। यह पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी।

vande bhart sleeper u (1)

पीएम मोदी आज मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह ट्रेन भारतीय रेलवे की बदलती तस्वीर और आधुनिकता का प्रमाण है।

Related Posts

लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
देश

EPFO के नए नियम लागू, अब PF में 1,800 रुपये ही कटेंगे, जानें सेविंग्स पर क्या पड़ेगा असर?

July 3, 2026
अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट
देश

सोना हुआ और महंगा, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का लेटेस्ट रेट

July 3, 2026
ATS की बड़ी कार्रवाई, गुजरात-MP में जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार
देश

ATS की बड़ी कार्रवाई, गुजरात-MP में जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार

July 3, 2026
आज SBI और HDFC Bank की सेवाएं रहेंगी बाधित, ग्राहकों को मिलेगी परेशानी
देश

EMI Alert! लोन लेने वालों को तगड़ा झटका! इस सरकारी बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें

July 3, 2026
भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 यात्रियों की दर्दनाक मौत
देश

भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 यात्रियों की दर्दनाक मौत

July 3, 2026
NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम
देश

किसी भी समय जारी हो सकता है NEET UG Result, ये है डायरेक्ट लिंक

July 3, 2026
Next Post
जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; मौके से दो AK-47 राइफलें बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इतने  तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा

बस्तर को नई हवाई कनेक्टिविटी का तोहफा, रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद फ्लाइट इतने तारीख से होगीशुरू

February 12, 2026
एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम

एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम

November 27, 2025
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

आज होली पर खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सफलता और खुशियों के मिलेंगे संकेत; पढ़े आज का दैनिक राशिफल

March 4, 2026
नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज

March 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • EPFO के नए नियम लागू, अब PF में 1,800 रुपये ही कटेंगे, जानें सेविंग्स पर क्या पड़ेगा असर?
  • सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय
  • सोना हुआ और महंगा, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का लेटेस्ट रेट
  • ATS की बड़ी कार्रवाई, गुजरात-MP में जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR