• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, March 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

इतने दिनों तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन, जानिए वजह?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 17, 2026
in देश
इतने दिनों तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन, जानिए वजह?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रिपब्लिक डे परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की वजह से राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। सर्किट-1 के तहत राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत का भ्रमण कराया जाता है। शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों के कारण नौ दिनों तक राष्ट्रपति भवन में आम लोगों की एंट्री नहीं होगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि 21 से 29 जनवरी 2026 तक राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) दर्शकों के लिए बंद रहेगा।

हर साल गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाती है। वहीं, बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक होता है, जो 29 जनवरी को राष्ट्रपति भवन के पास कर्तव्य पथ के पश्चिमी छोर पर विजय चौक में आयोजित किया जाता है।

READ ALSO

Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी

RBI के लिए महंगाई लक्ष्य कायम: 2031 तक 4% बनाए रखने की जिम्मेदारी जारी

गणतंत्र दिवस परेड में भैरव बटालियन का पहला प्रदर्शन

इस बार नवगठित भैरव लाइट कमांडो बटालियन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लेगी। परेड में स्वदेशी प्लेटफॉर्म समेत सेना की कई प्रमुख सैन्य ताकतें और जवान “चरणबद्ध युद्ध संरचना” में कर्तव्य पथ पर दिखाई देंगे। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाईपास्ट के दौरान राफेल, सुखोई-30, पी-8आई, मिग-29, अपाचे, एलसीएच, एएलएच और एमआई-17 हेलीकॉप्टर अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इसके अलावा सी-130 और सी-295 परिवहन विमान भी शामिल होंगे।

रक्षा सचिव ने साझा की तैयारियों की जानकारी

रक्षा सचिव आर.के. सिंह ने साउथ ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कई चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी। परेड में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

एलसीए तेजस को परेड में शामिल न किए जाने पर रक्षा सचिव ने कहा कि इस बार कुछ खास प्लेटफॉर्म को चुना गया है और कुछ को नहीं, इसके पीछे कोई विशेष वजह नहीं है। उन्होंने साफ किया कि इसका किसी हादसे से कोई संबंध नहीं है।

क्या है इस साल की थीम

इस साल गणतंत्र दिवस परेड की थीम ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ रखी गई है। परंपरा से हटकर इस बार बैठने की जगहों के लिए ‘वीवीआईपी’ जैसे नामों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अब सभी ब्लॉकों के नाम भारतीय नदियों जैसे गंगा, यमुना और नर्मदा के नाम पर रखे गए हैं। वहीं, 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए बनाए जाने वाले एन्क्लोजर के नाम भारतीय वाद्ययंत्रों जैसे बांसुरी, सरोद और तबला पर रखे जाएंगे।

गौरतलब है कि भैरव लाइट कमांडो बटालियन का गठन पिछले साल अक्टूबर के आसपास हुआ था और इसने हाल ही में जयपुर में आयोजित सेना दिवस परेड में भी हिस्सा लिया था।

Related Posts

Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
देश

Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी

March 26, 2026
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा
देश

RBI के लिए महंगाई लक्ष्य कायम: 2031 तक 4% बनाए रखने की जिम्मेदारी जारी

March 26, 2026
सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग
देश

भारत के इस पड़ोसी देश में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

March 26, 2026
ऑयल मार्केट में हलचल, कच्चा तेल $103 के पार, ईरान के इस फैसले से बढ़ी चिंता
देश

ऑयल मार्केट में हलचल, कच्चा तेल $103 के पार, ईरान के इस फैसले से बढ़ी चिंता

March 26, 2026
भीषण बस-ट्रक हादसा, आग में 14  लोगों की मौत, कई घायल
देश

भीषण बस-ट्रक हादसा, आग में 14 लोगों की मौत, कई घायल

March 26, 2026
सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी फिर ₹3 लाख प्रति किलो के करीब—जानिए आज महानगरों में ताजा रेट्स
देश

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: सोना ₹4,900 चढ़ा, चांदी ₹11,250 उछली, नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचे दाम

March 25, 2026
Next Post
पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर नजर आया पाकिस्तानी ड्रोन

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर नजर आया पाकिस्तानी ड्रोन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने ली खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की बैठक

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की बैठक

August 11, 2025

पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान कर सकते हैं पितरों के लिए दान..

August 30, 2025
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

“1 अप्रैल से बदलेंगे PAN कार्ड बनवाने के नियम, अब आधार के साथ DOB और दस्तावेज भी जरूरी”

March 21, 2026
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

October 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
  • RBI के लिए महंगाई लक्ष्य कायम: 2031 तक 4% बनाए रखने की जिम्मेदारी जारी
  • भारत के इस पड़ोसी देश में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
  • ऑयल मार्केट में हलचल, कच्चा तेल $103 के पार, ईरान के इस फैसले से बढ़ी चिंता
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR