जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में 8 जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर रखा है।
अधिकारियों के अनुसार, रात में अभियान रोकने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया। यह अभियान रविवार को चतरू बेल्ट के मंदराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू हुआ था।
घनी जंगल और खड़ी पहाड़ियों के कारण रविवार देर रात ऑपरेशन रोकना पड़ा, क्योंकि अंधेरे में दृश्यता और आवाजाही में दिक्कत आ रही थी।
सोमवार सुबह होते ही सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं। साथ ही पूरे क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी की गई है, ताकि आतंकी किसी भी हाल में भाग न सकें।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकियों के इलाके में फंसे होने की आशंका है। ऑपरेशन दिन की पहली रोशनी के साथ फिर से शुरू किया गया और आखिरी जानकारी मिलने तक जारी था। फिलहाल आतंकियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ
















