रायगढ़, 25 जनवरी 2026/
नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नई डिजिटल पहल के तहत आधुनिक ‘रिकॉर्ड रूम सर्च ऐप’ विकसित किया है। इस ऐप की मदद से अब आम लोग अपने राजस्व प्रकरणों और अभिलेखों से जुड़ी जानकारी घर बैठे ही एक क्लिक में प्राप्त कर सकेंगे।
इस ऐप के माध्यम से रिकॉर्ड से संबंधित सभी जरूरी विवरण आसानी से देखे जा सकेंगे, जिनका उपयोग जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न न्यायालयीन कार्यों में नकल प्राप्त करने के लिए किया जा सकेगा। नई व्यवस्था से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली अधिक सुचारु व प्रभावी बनेगी।
जिला कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार जैन ने रिकॉर्ड रूम सर्च ऐप का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
इस ऐप के उपयोग से नागरिकों का समय बचेगा, कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कम होंगे और सेवाएं जल्दी उपलब्ध हो सकेंगी। ऐप का लाभ उठाने के लिए नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर इसे डाउनलोड कर सकते
















