• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

26 जनवरी को चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
January 27, 2026
in रायगढ़
26 जनवरी को चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 27 जनवरी।

जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूली छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाकिब खान (24) निवासी पूरी बगीचा चांदमारी, रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

READ ALSO

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

घटना का संक्षिप्त विवरण

पीड़ित छात्रा ने महिला थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी। आरोपी बीते करीब दो वर्षों से लगातार जबरन बातचीत करता था और रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे। छात्रा ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

छात्रा के अनुसार 26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद वह स्कूल गई थी। गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुकी रही। सुबह करीब 9 बजे शिक्षिका से अनुमति लेकर वह घर के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी शाकिब खान सफेद रंग की ईको कार से वहां पहुंचा। आरोपी ने चाकू जैसा हथियार दिखाकर छात्रा को डराया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के पास एक गली में छात्रा को छोड़कर फरार हो गया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद छात्रा ने अपने शिक्षक और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2), 74, 75(2), 78(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद कोतवाली थाना और महिला थाना की टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी शाकिब खान को गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ की, घटनास्थल का निरीक्षण कराया और वीडियो बयान दर्ज किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार (क्रमांक CG 13 BB 1840) जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, संदीप भगत सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

एसएसपी रायगढ़ का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बालिकाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी बिना डर के पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
रायगढ़

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

March 22, 2026
*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

March 20, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा

March 20, 2026
Next Post
त्योहारों के सीजन पर कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए? ऐसे मिनटों में बुक करें तत्काल टिकट, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस

बिजली विभाग ने निकाली नई भर्ती, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर; इतने तारीख से करें आवेदन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, अस्पताल में हड़कंप…

मेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, अस्पताल में हड़कंप…

August 3, 2025
पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

February 18, 2026
जशपुर-मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

जशपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 3, 2025
आमजनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं तथा निगम के विकास कार्ये में गति लाएं-उद्योग मंत्री

आमजनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं तथा निगम के विकास कार्ये में गति लाएं-उद्योग मंत्री

August 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मध्य-पूर्व तनाव के बीच राहत की बड़ी खबर! LPG की बड़ी सप्लाई लेकर भारत पहुंचा जहाज
  • सौंफ-धनिया का पानी सेहत के लिए वरदान, जानें कब और कैसे पिएं सही तरीके से
  • इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।
  • पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR