• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in शिक्षा
खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मुंगेली, 02 अगस्त 2025

READ ALSO

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

राज्य शासन की बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जीवंत मिसाल बनकर उभरा है विकासखंड मुंगेली अंतर्गत ग्राम चारभाटा का आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र। यह केंद्र आज केवल एक शासकीय संस्था नहीं, बल्कि गाँव के नन्हें बच्चों के समग्र विकास का प्रेरणास्रोत बन गया है। यहाँ बच्चों को नियमित रूप से रेडी-टू-ईट एवं संतुलित पोषक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से उनका बौद्धिक, मानसिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचारों को अपनाते हुए अक्षर ज्ञान, रंगों की पहचान, गिनती, पहेलियाँ, कहानी-वाचन एवं चित्र-पहचान जैसी गतिविधियों को रुचिकर और संवादात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

*चित्रों और रंगों से सजी दीवारें बनीं सीखने का माध्यम*

केंद्र की दीवारों पर चित्रकारी, प्रेरक नारे और शैक्षणिक चित्रों के माध्यम से बच्चों को सहज एवं मनोरंजक वातावरण में सीखने का अवसर मिल रहा है। बच्चों की उम्र और रुचि के अनुसार चुनी गई शिक्षण सामग्री, खिलौने और सामूहिक खेल, शिक्षा को खेल का रूप देते हैं, जिससे बच्चे सहज रूप से ज्ञान अर्जित कर पा रहे हैं।

*स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान*

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र चारभाटा की पर्यवेक्षक श्रीमती अहिल्या कोशले ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में तीन से 06 वर्ष के 28 बच्चे हैं। इनको नियमित रूप से रेडी-टू-ईट, पोषक आहार, पोहा तथा गर्म भोजन प्रदान किया जाता है, जो बच्चों में कुपोषण दूर करने में भी सहायक है। साथ ही बच्चे भी खुशी-खुशी आंगनबाड़ी आते हैं। बच्चों को आयु के अनुसार संतुलित आहार मिलने से उनके शारीरिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाती है। पोषण और शिक्षा का यह संतुलन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम है।

*अभिभावकों का विश्वास, प्रशासन का सहयोग*

गांव के अभिभावकों द्वारा इस केंद्र की कार्यप्रणाली की खुले दिल से सराहना की जा रही है। बच्चे अब नियमित रूप से आंगनबाड़ी आना पसंद कर रहे हैं, जिससे उपस्थिति दर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। चारभाटा का यह आंगनबाड़ी केंद्र इस बात का प्रमाण है, कि जब समर्पित कार्यकर्ता, पर्याप्त संसाधन और प्रशासनिक सहयोग एक दिशा में काम करते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में असाधारण बदलाव संभव हैं। यह केंद्र आज खेल, पोषण और शिक्षा का त्रिवेणी संगम बनकर उभर रहा है, जो राज्य में अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Related Posts

रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित
शिक्षा

लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

July 31, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
शिक्षा

लोकसभा में पास हुआ पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल

July 29, 2026
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, जानें कब से शुरू होंगे Exam
शिक्षा

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, जानें कब से शुरू होंगे Exam

July 27, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती…राज्य सरकार ने शुरू की प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती…राज्य सरकार ने शुरू की प्रक्रिया…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

राज्य सरकार के नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला

July 28, 2025
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के नाम आया सामने, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी…

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के नाम आया सामने, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी…

November 11, 2025
असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, यहां जानें चुनाव के Live Update

असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, यहां जानें चुनाव के Live Update

May 4, 2026
Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

April 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल
  • अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
  • ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR