लंदन से बेंगलुरु आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते एहतियातन ग्राउंडेड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया के विमान AI-132 में फ्यूल कंट्रोल स्विच में समस्या सामने आई है। उड़ान के दौरान स्विच ‘रन’ स्थिति से अपने आप ‘कटऑफ’ की ओर जा रहा था, जिससे ईंधन की सप्लाई रुकने का खतरा बन सकता था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमान निर्माता कंपनी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगली कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार को एअर इंडिया के एक पायलट ने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी थी।
इस मामले की सूचना एविएशन वॉचडॉग DGCA को दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इस विमान ने लंदन से बेंगलुरु के लिए AI132 उड़ान भरी थी और यह सोमवार सुबह बेंगलुरु में उतरा था।
क्या है पूरा मामला?
उड़ान AI 132 हैथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी इंजिन स्टार्ट-अप के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच रन से कटऑफ की ओर चला गया।
एयरलाइन ने क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि ‘हम जानते हैं कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभव दोष की सूचना दी है। इस जानकारी के मिलने के बाद हमने उस विमान को ग्राउंड कर दिया है और प्राथमिकता के आधार पर जांच शुरू कर दी है।’
जांच में क्या है?
एयरलाइन ने यह भी बताया है कि मामला DGCA (सिविल एविएशन नियामक) को सूचित कर दिया गया है और विमान निर्माताओं (OEM) को भी जांच के लिए शामिल किया गया है।
जांच के घेरे में एअर इंडिया ड्रीमलाइनर
इस एयरलाइन को पिछले साल जून में हुए ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना में 260 लोगों की मौत के बाद से गहन जांच का सामना करना पड़ा है।
एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले साल नियामक के निर्देश के बाद अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई गई थी।
















