• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत-कलेक्टर गोपाल वर्मा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 3, 2025
in मनोरंजन
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत-कलेक्टर  गोपाल वर्मा

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कवर्धा, 03 अगस्त 2025

 

READ ALSO

Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक

Mirzapur The Movie review: खून-खराबा, भरपूर एक्शन और मुन्ना भैया का स्वैग; क्या ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी में है दम? पढ़िए रिव्यू

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा और नवाचार को लेकर प्रशासन जिस तरह सक्रिय भूमिका निभा रहा है, उसका एक जीवंत उदाहरण सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम सिल्हाटी में देखने को मिला, जहां कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

 

कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम सिल्हाटी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शनिवार को निरीक्षण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा नवमी से लेकर बारहवीं तक के सभी कक्षाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के साथ उनके भविष्य, पढ़ाई और जीवन मूल्यों को लेकर प्रेरणादायक बातचीत की।

 

कलेक्टर  वर्मा का विद्यार्थियों से संवाद केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जो मार्गदर्शन दिया, वह विद्यार्थियों के लिए न केवल दिशा देने वाला रहा, बल्कि उनमें उत्साह और आत्मविश्वास भी जगाने वाला रहा।

 

कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन की नींव होता है। यही समय है जब हम अपने भविष्य को आकार देते हैं। यह सुनहरा अवसर आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करना चाहिए।

 

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विशेष रूप से कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के गुर साझा किए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, लक्ष्य के प्रति स्पष्टता, धैर्य और आत्मविश्वास ही किसी भी परीक्षा में सफलता के आधार होते हैं। हमें पढ़ाई के लिए रोज एक निश्चित समय देना चाहिए और उसे धीरे-धीरे बढ़ाते हुए अनुशासन में लाना चाहिए।

 

विषय चयन में बच्चों को दिया आत्मनिर्णय का महत्व समझाया

 

कलेक्टर  वर्मा ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को ग्यारहवीं में प्रवेश के समय विषय चयन की गंभीरता को समझाते हुए कहा कि यह जीवन का एक नाजुक मोड़ होता है। इस समय हमें यह समझना होता है कि हम कौन-से क्षेत्र में जाना चाहते हैं विज्ञान, गणित, कॉमर्स, कला या किसी अन्य क्षेत्र में। उन्होंने कहा आपका भविष्य आप ही तय करते हैं। किसी के दबाव में आकर विषय का चयन नही करना चाहिए। अपने रुचि और क्षमता के अनुसार ही विषय चुनें, क्योंकि यही चुनाव आगे चलकर आपके करियर की दिशा तय करता है।

 

नीट और जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने गणित, विज्ञान और कला संकाय के विद्यार्थियों को नीट, जेईई, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्वरूप, तैयारी की रणनीति और आगे के विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया कि बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी के लिए अलग से ‘स्ट्रॉन्ग क्लासेस’ चलाई जाएं, जिसमें विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाए।

 

गाइड और कुंजी से नहीं, मूल पुस्तक से करें गहराई से अध्ययन

 

कलेक्टर वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि शॉर्टकट अपनाने की प्रवृत्ति से बचें। गाइड और कुंजी जैसी पुस्तकें केवल मार्गदर्शन के लिए होती हैं, उन्हें मुख्य आधार न बनाएं। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम की मूल पुस्तकें ही आपकी असली ताकत हैं। गहराई से पढ़ाई करें, हर टॉपिक को समझें और शिक्षक के मार्गदर्शन में अपने नोट्स तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर बैठकर पढ़ाई की आदत डालने, ध्यान केंद्रित करने और समय प्रबंधन की आदतें विकसित करने पर जोर दिया।

Related Posts

मनोरंजन

Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक

September 5, 2026
मनोरंजन

Mirzapur The Movie review: खून-खराबा, भरपूर एक्शन और मुन्ना भैया का स्वैग; क्या ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी में है दम? पढ़िए रिव्यू

September 4, 2026
मनोरंजन

Om Ka Hari Trailer: रघुबीर यादव की फिल्म ‘ओम का हरि’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल जीत लेगी पिता-बेटे के रिश्ते की खट्टी-मीठी कहानी

September 3, 2026
मनोरंजन

OTT Release this week: गांधारी से लेकर ‘धमाल 4’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखें 9 नई फिल्‍में और सीरीज

September 3, 2026
मनोरंजन

Vibe Trailer: प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

September 2, 2026
मनोरंजन

Ghoom Ghoom Song: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के हाई-वोल्टेज गाने ‘घूम घूम’ की धूम रिलीज, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

September 1, 2026
Next Post
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 11 फरवरी 2026

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 11 फरवरी 2026

February 11, 2026
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 160 लोगों की मौत; 750 से ज्यादा लापता, 130 भारतीय भी शामिल

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 160 लोगों की मौत; 750 से ज्यादा लापता, 130 भारतीय भी शामिल

August 27, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

October 4, 2025

Chhattisgarh latest news: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

September 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank Strike 2026: बैंक ग्राहकों की बढ़ेगी टेंशन! 11 सितंबर बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • Bilaspur news: बिलासपुर में गणेश-उत्सव में आम रास्तों पर नहीं बनेंगे पंडाल: सड़क पर पंडाल और DJ बजाने पर होगी करवाई
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार, 2.520 किलो गांजा जब्त
  • Samsung: Samsung के फोन खरीदना हुआ महंगा, 6000 रुपये तक बढ़ी इन मॉडल की कीमत, देखें लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR