बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने आईटी विभाग में सीनियर मैनेजर डेवलपर, ऑफिसर, मैनेजर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन विंडो 19 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्युनतम आयु 22, 24, 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 32, 34 और 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, एमटेक या एमई की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभ भी होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।
परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल ज्ञान विषय से 225 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
















