• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति

Amish Kumari by Amish Kumari
February 6, 2026
in शिक्षा
सीएसवीटीयू में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, CM साय के निर्देश… यूटीडी के इतने पदों पर होगी नियुक्ति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) में लंबे समय से रुकी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अब सकारात्मक संकेत मिले हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वविद्यालय में लंबित भर्तियों और शिक्षण गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएसवीटीयू प्रशासन ने मार्च माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

2022 की अधूरी भर्ती फिर बनेगी प्रक्रिया का आधार

वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय द्वारा 60 शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से केवल 23 पदों पर ही नियुक्ति हो सकी। शेष पद अब भी रिक्त हैं। इन्हीं पदों को दोबारा वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

READ ALSO

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

गैर-शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती की तैयारी

शैक्षणिक पदों के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक पदों पर भी नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। विश्वविद्यालय चार असिस्टेंट रजिस्ट्रार, दो डिप्टी रजिस्ट्रार और एक टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती कर सकता है। इसके अलावा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए नौ लेक्चरर और एक डायरेक्टर के पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है। इन नौ पदों को पहले से मंजूरी मिली हुई है, इसलिए अलग से वित्तीय अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

पहले भी कई बार अटक चुकी है भर्ती प्रक्रिया

सीएसवीटीयू में भर्ती प्रक्रिया के रुकने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। वर्ष 2023 में माइनिंग इंजीनियरिंग और फायर सेफ्टी डिप्लोमा के नौ पदों के लिए करीब तीन हजार अभ्यर्थियों से आवेदन और शुल्क लिया गया था, लेकिन अब तक परीक्षा और इंटरव्यू नहीं हो पाए। वहीं वर्ष 2016 में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 67 पदों की भर्ती आरक्षण रोस्टर के विवाद में अटक गई थी, जो अब तक लंबित है।

यूटीडी में 27 शैक्षणिक पदों पर होगी नियुक्ति

विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में 27 शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद शामिल हैं। लंबे समय से नियमित शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और कई विभाग अतिथि व्याख्याताओं के सहारे चल रहे थे।

व्यापम और पीएससी से लिया जाएगा सहयोग

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भी संकेत मिले हैं कि वर्ष 2016 की लंबित भर्ती को निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस भर्ती की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को सौंपी जा सकती है। वहीं शैक्षणिक पदों की भर्ती विश्वविद्यालय स्तर पर होगी, जिसमें लोक सेवा आयोग से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि मार्च माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूर्व में स्वीकृत पदों का प्रस्ताव दोबारा वित्त विभाग को भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यूटीडी की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए भर्तियां जरूरी हैं और इन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

Related Posts

SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

June 23, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

June 13, 2026
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

June 12, 2026
त्योहारों के सीजन पर कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए? ऐसे मिनटों में बुक करें तत्काल टिकट, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करें आवेदन

June 11, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, जानें योग्यता और स्टाइपेंड

June 10, 2026
Next Post
डेडलाइन से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद

डेडलाइन से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 566 अंक टूटा, निफ्टी 152 अंक फिसला; आईटी शेयरों में तेज गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, निवेशकों को भारी नुकसान

February 27, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें हुईं रद्द, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, यहां देखें लिस्ट

May 2, 2026
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- : ‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- : ‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’

September 8, 2025
छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिन के लिए मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिन के लिए मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट

November 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR