• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

युवक का अपहरण कर बोलेरो में बिठाया, बेरहमी से मारपीट व लूट; चंद घंटों में 3 आरोपी दबोचे गए, वाहन व लूटा मोबाइल बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
February 6, 2026
in रायगढ़
युवक का अपहरण कर बोलेरो में बिठाया, बेरहमी से मारपीट व लूट; चंद घंटों में 3 आरोपी दबोचे गए, वाहन व लूटा मोबाइल बरामद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 6 फरवरी 2026।

जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने युवक के अपहरण, मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी और लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

READ ALSO

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

मामले की शिकायत 5 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में प्रीतराम चौहान (19 वर्ष), निवासी ग्राम रायकेरा ने दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे वह गांव में ठंडू यादव के घर के पास खड़ा था, तभी रायकेरा निवासी रोहित दास महंत, हलधर राठिया और उनका साथी राजू यादव बोलेरो वाहन से वहां पहुंचे। तीनों ने जबरन उसे पकड़कर वाहन में बैठाया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने युवक को रायकेरा से ग्राम कया ले जाकर वाहन से उतारकर लकड़ी के डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान शराब बेचने वालों की मुखबिरी करने की रंजिश को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई, मोबाइल फोन लूट लिया गया और रस्सी से बांधकर ग्राम कया के पास छोड़ दिया गया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को रायकेरा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित दास महंत (40 वर्ष), हलधर राठिया (30 वर्ष) निवासी रायकेरा डोंगरीपारा थाना घरघोड़ा और राजू यादव (33 वर्ष) निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना कोसीर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते अपहरण, मारपीट और लूट की वारदात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से महिंद्रा बोलेरो नियो वाहन क्रमांक CG-13-BD-8475, लूटा गया ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जब्त किया है। लूट की पुष्टि होने पर मामले में अतिरिक्त धारा भी जोड़ी गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

June 22, 2026
नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम
रायगढ़

नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम

June 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

June 21, 2026
एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे
रायगढ़

एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

June 21, 2026
ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
रायगढ़

ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

June 21, 2026
Next Post
मंगल कार्बन प्लांट हादसे के बाद सील, जांच में लापरवाही उजागर; प्लांट मैनेजर समेत दो पर FIR दर्ज

मंगल कार्बन प्लांट हादसे के बाद सील, जांच में लापरवाही उजागर; प्लांट मैनेजर समेत दो पर FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस विटामिन की कमी से पैरों में होती है झनझाहट, जानें कैसे करें दूर….

इस विटामिन की कमी से पैरों में होती है झनझाहट, जानें कैसे करें दूर….

September 10, 2025
रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रकम दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

August 12, 2025
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दो दवाओं के उपयोग पर लगाई अस्थायी रोक

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दो दवाओं के उपयोग पर लगाई अस्थायी रोक

November 4, 2025
आधार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए UIDAI का बड़ा कदम, शुरू किया नया खास प्रोग्राम

आधार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए UIDAI का बड़ा कदम, शुरू किया नया खास प्रोग्राम

March 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR