• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

स्वास्थ्य विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी से पहले उसकी रोकथाम करना भी है : स्वास्थ्य मंत्री

Amish Kumari by Amish Kumari
August 5, 2025
in खेल
स्वास्थ्य विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी से पहले उसकी रोकथाम करना भी है : स्वास्थ्य मंत्री
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 4 अगस्त 2025

READ ALSO

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को लेकर एक ऐतिहासिक पहल के तहत आज से तीन दिवसीय विशेष अभियान “बने खाबो – बने रहिबो” (अच्छा खाओ, स्वस्थ रहो) की शुरुआत हुई। यह अभियान 4 से 6 अगस्त तक चलेगा, जिसका संचालन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह चलित प्रयोगशाला राज्य के 33 जिलों में घूम-घूम कर आमजन को गुणवत्ता पूर्ण भोजन और मिलावटी भोजन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा खाद्य सामग्री की मौके पर जांच करेगी, जिससे मिलावट के मामलों की तत्काल पहचान संभव होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहभागी बनें, मिलावट से सतर्क रहें और स्वच्छ, सुरक्षित भोजन अपनाकर एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग दें।

स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुँचे। स्वास्थ्य विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी से पहले उसकी रोकथाम करना भी है यही प्रिवेंशन ऑफ डिजीज है।

उन्होंने कहा कि हमारे खानपान से संबंधित बीमारियाँ जैसे डायबिटीज़, थायरॉयड, फैटी लिवर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग आज बहुत आम हो चुके हैं। इनसे बचने के लिए जन-जागरूकता, स्वच्छता और मिलावट रहित भोजन बेहद ज़रूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए ‘मिलावट के खिलाफ अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में ‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान की नींव रखी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्य परीक्षण की व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने हेतु एक अत्याधुनिक राज्य स्तरीय खाद्य प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को खाद्य परीक्षण के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस मौके पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष  अमित म्हस्के ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही महत्वकांक्षी अभियान है जिसकी शुरूआत आज से की जा रही है। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से प्रदेश की जनता में खाद्य सामग्रियों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी तथा मिलावट करने वालों की असलियत भी सामने आएगी। उन्होंने बताया कि इस चलित प्रयोगशाला में एक लैब टेक्नीशियन तथा एक लैब असिस्टेंट की उपस्थिति रहेगी जिससे वो मौके पर ही खाद्य सामग्रियों का नमूना एकत्र कर उसकी जांच कर सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ऐसे मिलावट करने वालों पर कार्रवाई भी करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव  अमित कटारिया ने इस मौके पर कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को पता चले की हमें कैसा खाना खाना है और कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रहना है। हम अपने भोजन को अपने जीवन में कैसे सही तरीके से उपयोग में लाएं ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हमें किसी भी प्रकार की बीमारी ना हो, इन सबकेलिए हमें प्रयास करते रहना है। उन्होंने कहा कि हमें आम जनता को जागरूक करना है ताकि खाने में मिलावट को कैसे पहचाने और कैसे इस अभियान में हिस्सा लेकर शासन की मदद करें ताकि मिलावट करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा सके और लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी रहें।

इस अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, रेस्टोरेंट्स, होटल्स एवं खाद्य सेवा प्रदायकों द्वारा उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। उन्हें FSSAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन, खाद्य भंडारण एवं प्रसंस्करण की जानकारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है जहाँ मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के संचालन और फूड क्वालिटी टेस्टिंग में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं।

Related Posts

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
खेल

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

May 10, 2026
रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल
खेल

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल

May 9, 2026
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज
खेल

रायपुर में इस दिन से शुरू होगा IPL मैच, यहां देखें मैचों का शेड्यूल

May 7, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

IPL 2026 Final कहां होगा? प्लेऑफ मुकाबलों का भी जान लें वेन्यू, आया बड़ा अपडेट

May 6, 2026
साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच
खेल

साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच

May 4, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

May 2, 2026
Next Post
अम्बेडकर अस्पताल में एक ही साथ कोरोनरी बाईपास सर्जरी एवं हृदय के तीनों वॉल्व का सफल ऑपरेशन संपन्न

अम्बेडकर अस्पताल में एक ही साथ कोरोनरी बाईपास सर्जरी एवं हृदय के तीनों वॉल्व का सफल ऑपरेशन संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

31 मार्च से पहले करें टैक्स प्लानिंग, इन 5 निवेश विकल्पों से बचा सकते हैं टैक्स और बना सकते हैं बड़ा फंड

March 9, 2026
परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम

January 4, 2026
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े कोंडागांव के प्रवास पर

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े कोंडागांव के प्रवास पर

August 2, 2025
अगस्त में बढ़ गई खुदरा महंगाई… खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

अगस्त में बढ़ गई खुदरा महंगाई… खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

September 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एक झटके में चांदी 12000 रुपए हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है दाम
  • पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
  • NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
  • शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR