NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को इस तारीख तक या उससे पहले आवेदन करना चाहिए। नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए आप आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर NEET UG 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें और फिर अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले सामान्य EWS/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 1600 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, PwBD, थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 9500 रुपये है।
परीक्षा की तारीख
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए कुल अवधि 180 मिनट की होगी यानी 3 घंटे की। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। नई जानकारी से अपडेट रहने हेतु उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
















