भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक किफायती सालाना प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम भारत कनेक्ट 26 मोबाइल प्रीपेड प्लान है। बीएसएनएल के इस प्लान में पूरे 365 दिनों यानी एक साल तक बेनेफिट मिलते हैं। इसकी कीमत 2626 रुपये रखी गई है, यानी एक दिन का खर्च करीब 7.19 रुपये आता है।
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.6GB डेटा मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है। कम कीमत में ज्यादा बेनेफिट के चलते यह प्लान काफी आकर्षक माना जा रहा है।
भारत कनेक्ट 2626 प्रीपेड प्लान की डिटेल
2626 रुपये के इस सालाना प्लान में ग्राहकों को रोज 2.6GB डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में करीब 949GB डेटा का फायदा मिलेगा। रोज का डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाएगी। यह प्लान 24 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है और 24 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। यानी इसे लेने के लिए ग्राहकों के पास सीमित समय है।
इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और रोजाना 100 SMS भी मुफ्त दिए जा रहे हैं। प्लान की वैधता 365 दिनों की है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट नहीं रहती।
*BSNL के अन्य सालाना प्लान*
2399 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जाती है। रोज का डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 40 Kbps हो जाती है।
2799 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ रोज 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का लाभ भी शामिल है। तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps रह जाती है।
कुल मिलाकर, BSNL के ये सालाना प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा की तलाश में हैं।
















