• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 9, 2026
in खेल
आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रुख अब नरम पड़ता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच आईसीसी ने पीसीबी की ओर से रखी गई सभी मांगों को खारिज कर दिया है। ऐसे में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मुकाबले की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं।

आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं

READ ALSO

MS Dhoni: MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Ind Vs NZ: जानिए कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, यहां देखें शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को होना है, जिसका शेड्यूल आईसीसी पहले ही जारी कर चुका है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार की ओर से इस मैच के बहिष्कार की बात कही गई थी, जिसके बाद मामला गरमा गया। इसके बाद आईसीसी की एक टीम पाकिस्तान पहुंची और पीसीबी से बातचीत की।

बताया गया कि पीसीबी ने तीन मांगें रखी थीं, लेकिन आईसीसी ने लगभग सभी को मानने से इनकार कर दिया।

पीसीबी की क्या थीं मांगें?

पीसीबी चाहता था कि भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी सीरीज खेली जाए। इसके अलावा आईसीसी के रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सेदारी और मैच के दौरान भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की शर्त भी रखी गई थी।

आईसीसी ने साफ कर दिया कि भारत-पाक सीरीज का फैसला बीसीसीआई और भारत सरकार का है, इसमें वह दखल नहीं दे सकता। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज के प्रस्ताव को भी आईसीसी ने खारिज कर दिया।

भारत के खिलाफ मैच की तैयारी में पाक टीम

इस बीच खबर है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ मैच की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कहा कि टीम पूरे वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। अगर सरकार अनुमति देती है तो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ भी मैच खेला जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीम का फोकस टूर्नामेंट पर है और विरोधी के हिसाब से रणनीति बनाई जा रही है। भारत के खिलाफ खेलने पर अंतिम फैसला सरकार का होगा।

बांग्लादेश बोर्ड ने भी दिया सुझाव

खबर यह भी है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वापस लेने को कहा है। अब इस पूरे मामले पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत करेंगे, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Related Posts

खेल

MS Dhoni: MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

November 17, 2026
खेल

Ind Vs NZ: जानिए कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, यहां देखें शेड्यूल

November 16, 2026
खेल

Ind Vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

November 15, 2026
खेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

November 13, 2026
खेल

Ind Vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मुकाबला कल, नोट कीजिए मैच की बदली हुई टीम इंडिया

November 12, 2026
खेल

IND vs NZ: आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया स्क्वाड में बदलाब, जानिए कब खेला जाएगा चौथा मुकाबला

November 11, 2026
Next Post
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Tata Punch और Punch EV के दाम बढ़े, अब खरीदने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

September 14, 2026
ऑरेंज जिंजर शॉट: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद पावर ड्रिंक, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका और किस समय पीने से मिलता है ज्यादा लाभ

ऑरेंज जिंजर शॉट: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद पावर ड्रिंक, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका और किस समय पीने से मिलता है ज्यादा लाभ

February 6, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन, अब 24 घंटे में मिलेगा श्रम पहचान पंजीयन प्रमाणप

छत्तीसगढ़ में श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन, अब 24 घंटे में मिलेगा श्रम पहचान पंजीयन प्रमाणप

June 5, 2026
अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी

अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी

August 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR