10 फरवरी, मंगलवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सुबह करीब 10 बजे बाजार खुलते ही चांदी लगभग 6000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। ताजा भाव के अनुसार इस समय 1 किलो चांदी की कीमत 2,57,052 रुपये दर्ज की गई है।
वहीं, सोने के दामों में भी नरमी नजर आई है। सोना करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। बाजार में आई इस गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिल सकती है।
कितना हुआ चांदी का भाव?
सुबह 10.05 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,57,829 रुपये चल रहा है। इसमें 4791 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,56,864 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,60,527 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितना है दाम?
| शहर | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹257,920 |
| जयपुर | ₹257,970 |
| कानपुर | ₹258,070 |
| लखनऊ | ₹258,070 |
| भोपाल | ₹258,280 |
| इंदौर | ₹258,330 |
| चंडीगढ़ | ₹258,000 |
| रायपुर | ₹257,900 |
















