• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

SBI सहित देश के कई बड़े बैंक 12 फरवरी को रहेंगे बंद, हड़ताल का ऐलान

Amish Kumari by Amish Kumari
February 10, 2026
in देश
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मंगलवार को बताया कि 12 फरवरी 2026 को देशभर में बैंक हड़ताल रहेगी। बैंक ने ग्राहकों को पहले ही आगाह किया है कि इस दौरान बैंकिंग सेवाओं पर कुछ असर पड़ सकता है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने कहा है कि हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, IDBI बैंक को भी बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का औपचारिक नोटिस मिल चुका है।

READ ALSO

नियमों में चूक पर RBI का एक्शन, 3 सरकारी बैंकों पर जुर्माना, फिनटेक कंपनी भी आई कार्रवाई के घेरे में

रसोई पर महंगाई की मार, खाद्य तेल 300 रुपये तक महंगा, प्लास्टिक और डिस्पोजल भी महंगे

बैंक हॉलिडे नहीं, लेकिन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

यह हड़ताल देश की प्रमुख बैंक यूनियनों ने बुलाई है, जिससे ग्राहकों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, न तो बैंकों ने और न ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 12 फरवरी को बैंक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में ब्रांच खुले रहने की संभावना है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते कामकाज प्रभावित हो सकता है।

क्यों हो रही है बैंक हड़ताल?

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत कई बड़े बैंक संगठनों ने अपने सदस्यों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। ये यूनियन 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी हैं।

हड़ताल का मुख्य कारण सरकार द्वारा नवंबर में अधिसूचित किए गए चार नए लेबर कोड हैं। यूनियनों का कहना है कि ये कोड 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लाने की तैयारी में हैं, जिससे कर्मचारियों के अधिकार कमजोर होंगे और ट्रेड यूनियनों का पंजीकरण कठिन हो जाएगा। इसके अलावा, पांच-दिन का वर्क वीक और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस जैसी मांगें भी शामिल हैं।

ब्रांच और ऑफिस के काम पर असर संभव

इस बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा है कि वह कामकाज को सामान्य रखने के प्रयास कर रहा है, लेकिन अगर हड़ताल तय कार्यक्रम के अनुसार होती है तो ब्रांच और ऑफिस के काम प्रभावित हो सकते हैं।

बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जरूरी लेन-देन पहले से निपटा लें। हड़ताल के दौरान कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लीयरेंस और कस्टमर सर्विस जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है। हालांकि, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है।

Related Posts

बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा
देश

नियमों में चूक पर RBI का एक्शन, 3 सरकारी बैंकों पर जुर्माना, फिनटेक कंपनी भी आई कार्रवाई के घेरे में

March 28, 2026
रसोई पर महंगाई की दोहरी मार! LPG के बाद खाने का तेल भी हुआ महंगा, अब प्रति लीटर चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
देश

रसोई पर महंगाई की मार, खाद्य तेल 300 रुपये तक महंगा, प्लास्टिक और डिस्पोजल भी महंगे

March 28, 2026
क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट
देश

अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग, 4 दिन रहेगा बंद

March 28, 2026
26 अक्टूबर से रायपुर – दिल्ली के बीच “Indigo” की विमान भरेगी उड़ान!..नीचे देखे पूरा शेड्यूल
देश

इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, IGI एयरपोर्ट पर बची 160 यात्रियों की जान

March 28, 2026
ओडिशा में टूरिस्ट बस पलटी, 5 की मौत और 40 से ज्यादा घायल; कई लोग बस के नीचे फंसे
देश

ओडिशा में टूरिस्ट बस पलटी, 5 की मौत और 40 से ज्यादा घायल; कई लोग बस के नीचे फंसे

March 28, 2026
पीएम मोदी का अहम संदेश: लॉकडाउन नहीं होगा, राज्यों से सप्लाई चेन को मजबूत रखने की अपील
देश

पीएम मोदी का अहम संदेश: लॉकडाउन नहीं होगा, राज्यों से सप्लाई चेन को मजबूत रखने की अपील

March 27, 2026
Next Post
1 महीने की टेंशन खत्म! BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान—100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ

BSNL का धमाकेदार ऑफर: सस्ते दाम में 5000GB डेटा, 200Mbps स्पीड के साथ मिलेगा तेज इंटरनेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से, जानिए कितना अंक का होगा एग्जाम

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से, जानिए कितना अंक का होगा एग्जाम

December 4, 2025
चेहरे बदले, तरीका वही NTPC लारा के फ्लाई एश परिवहन में GPS हटाकर अवैध डंपिंग का नया नेटवर्क सक्रिय,लोकल ट्रांसपोर्टरों ने बनाया नया सिंडीकेट

चेहरे बदले, तरीका वही NTPC लारा के फ्लाई एश परिवहन में GPS हटाकर अवैध डंपिंग का नया नेटवर्क सक्रिय,लोकल ट्रांसपोर्टरों ने बनाया नया सिंडीकेट

October 13, 2025
दूर हुई शिक्षको की कमी, अतिथि शिक्षको की नियुक्ति से विद्यार्थियों में खुशी, शिक्षक के रूप में रोजगार मिलने से खुश है मानदेय में काम करने वाली अतिथि शिक्षक

दूर हुई शिक्षको की कमी, अतिथि शिक्षको की नियुक्ति से विद्यार्थियों में खुशी, शिक्षक के रूप में रोजगार मिलने से खुश है मानदेय में काम करने वाली अतिथि शिक्षक

August 2, 2025
एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया संन्यास…

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया संन्यास…

August 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश
  • नियमों में चूक पर RBI का एक्शन, 3 सरकारी बैंकों पर जुर्माना, फिनटेक कंपनी भी आई कार्रवाई के घेरे में
  • कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी
  • बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने की ओर, 96% इलाका मुक्त, 30 मार्च को लोकसभा में अहम चर्चा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR