• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: नशे के सौदागरों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सीधा प्रहार, लैलूंगा और कोतवाली में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ पत्थलगांव के दो बदमाशों को दबोचा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 12, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: नशे के सौदागरों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सीधा प्रहार, लैलूंगा और कोतवाली में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ पत्थलगांव के दो बदमाशों को दबोचा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 12 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को #ऑपरेशन_आघात नाम दिया है । ऑपरेशन आघात के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 फरवरी को कोतवाली एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी और शराब बिक्री के मामलों का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें अवैध गांजा और भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है ।

लैलूंगा पुलिस : दुपहिया पर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 3 किलो गांजा और दुपहिया जप्त

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

कल दिनांक 11.02.2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास केंदाटिकरा मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। चालक ने अपना नाम मोहन यादव उर्फ गुन्नू (22 वर्ष), निवासी पत्थलगांव बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 09 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरोज कुमार दास ब्राम्हण (36 वर्ष), निवासी घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमरसाय भगत एवं गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 कोतवाली पुलिस : जोगीडिपा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 25 पाव देशी शराब और 2 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा जोगीडीपा निवासी बलराम सहिस (36 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री कर रहा है। रेड के दौरान प्रारंभिक इंकार के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने दुकान से 19 पाव देशी प्लेन, 06 पाव देशी मसाला तथा 02 बोतल मैकडावल नंबर वन अंग्रेजी शराब कुल 06.00 बल्क लीटर (कीमत 3640 रुपये) निकालकर पेश किया। जप्ती उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक जितेन्द्र दुबे एवं कमलेश यादव शामिल रहे।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन_आघात के माध्यम से ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के लिए अब जिले में कोई स्थान नहीं है।” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
Next Post
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 19 अगस्त 2025

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 19 अगस्त 2025

August 19, 2025
रायपुर समेत तीन शहरों में  शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, लोगों को बेहतर सुविधा का इंतजार

रायपुर समेत तीन शहरों में शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, लोगों को बेहतर सुविधा का इंतजार

March 26, 2026
चलती एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में टीटीई पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, परीक्षा देकर लौट रही थी पीड़िता

चलती एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में टीटीई पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, परीक्षा देकर लौट रही थी पीड़िता

February 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

July 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में परिवहन सेवाएं हुईं महंगी, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर बस परमिट तक सब हुआ महंगा, नई दरें लागू
  • Jindal Supreme IPO: Jindal Supreme IPO को मिला 181 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी
  • Mahtari Vandana Yojana CG: महतारी वंदन योजना से नाम कटबाकर राशि लौटानी लगी महिलाएं, सामने आई बढ़ी वजह
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR