• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
February 13, 2026
in रायगढ़
रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार,  एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 13 फरवरी 2026। रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता की तलाश प्रारंभ की। काफी खोजबीन के बाद महिला पूजा यादव (25 वर्ष) एवं उसके पति पवन यादव से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा विवाद कर मारपीट करना बताया गया।

READ ALSO

Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

पीड़ित पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी की गई। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपी—शशि कुमार पासवान (25 वर्ष), राकेश कुमार पासवान (24 वर्ष), रोशन भारती उर्फ पप्पू (29 वर्ष) एवं पप्पू पासवान (50 वर्ष), सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरत—को हिरासत में लिया। पीड़िता एवं उसके पति ने आरोपियों की पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की।

आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिला से दुर्व्यवहार एवं मारपीट जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और शांति-व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है।”

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
Next Post
रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक

July 24, 2025
दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

September 29, 2025
कब है हरतालिका तीज? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त..

कब है हरतालिका तीज? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त..

August 23, 2025
आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त

आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त

October 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती
  • Cg Currents News : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
  • Chhatisgarh Samachar : मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR