केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब किसानों को इस योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अगली किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी। ऐसे में अब 22वीं किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्सुकता है। कुछ लोगों के बीच यह भी सवाल है कि क्या इस बार 4,000 रुपये मिलेंगे, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कब आएगी 22वीं किस्त?
जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है। माना जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में यह रकम ट्रांसफर की जा सकती है।
योजना की शुरुआत कब हुई थी?
इस योजना की घोषणा साल 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देशभर में लागू किया। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में शामिल है।
इन बातों का रखें ध्यान
किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे:
- e-KYC पूरा करना अनिवार्य है
- लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) जरूर चेक करें
- बैंक अकाउंट और आधार लिंक होना चाहिए
- अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो तुरंत आवेदन करें
e-KYC क्यों है जरूरी?
सरकार के अनुसार, पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड सभी किसानों के लिए e-KYC जरूरी है। किसान पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी कराया जा सकता है।
अगर e-KYC पूरा नहीं होगा, तो किस्त अटक सकती है।
किनके खाते में आएंगे 4-4 हजार?
बहुत से किसानों के खाते में इस बार 4-4 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 4 हजार रुपये उन्हीं किसानों के खाते में आएंगे जिन किसानों की 21वीं किस्त रुक गई थी।
बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?
ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
अब, पेज के दाईं ओर ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और Captcha Code भरें, और ‘Get Data’ ऑप्शन चुनें।
आपका बेनिफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
















