• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

इस राज्य के पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हिरासत में तीन; बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Amish Kumari by Amish Kumari
February 16, 2026
in देश
इस राज्य के पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हिरासत में तीन; बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा के जिला अदालतों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सभी कोर्ट परिसरों को खाली करा दिया गया।

एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

READ ALSO

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

मेरठ जिला एवं सत्र न्यायालय में धमकी मिलने के बाद तुरंत परिसर खाली कराया गया। वकील अपने चैंबर छोड़कर बाहर आ गए और सुनवाई के लिए आए लोग भी वापस लौट गए। फिलहाल किसी को भी कोर्ट परिसर के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

एएसपी बजरंग प्रसाद और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी की मौजूदगी में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेजा गया है।

 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी जिला जज की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया था, जिसमें जज और वकीलों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी थी।

एसएसपी अविनाश पांडे के मुताबिक, धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है और साइबर टीम इसकी पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

आजमगढ़ में कचहरी को उड़ाने की मिली धमकी

आजमगढ़ दीवानी कचहरी को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और सभी न्यायिक कार्यवाही स्थगित कर दी गईं।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। एसएसपी सहित कई अधिकारी जांच में जुटे हैं और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

judge-vivek-1771224145668

अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

अमरोहा जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोकने की मांग की गई और जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम होने का दावा किया गया।

धमकी के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल, ईमेल भेजने वाले की जांच जारी है।

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से खलबली

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली करा लिया।

एसएसपी के निर्देश पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी ली। बाद में पता चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी, जिससे सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया जा सके।

court1-1771221651068

वाराणसी कचहरी में बम धमाके की धमकी के बाद सोमवार को सघन जांच

वाराणसी कचहरी परिसर में जजों के चैंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जिला जज ने अधिकारियों को सूचित किया।

जिसके बाद कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस घटना से वकीलों और कर्मचारियों में भय है, पुलिस जांच कर रही है और सुरक्षा मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

Related Posts

देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

November 4, 2026
Next Post
केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले

केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अमेरिकी H-1B वीजा के चुकाने पड़ेंगे 1 लाख डॉलर; भारतीयों IT पेशेवर होंगे प्रभावित; जानें क्यों खास है वीजा…

अमेरिकी H-1B वीजा के चुकाने पड़ेंगे 1 लाख डॉलर; भारतीयों IT पेशेवर होंगे प्रभावित; जानें क्यों खास है वीजा…

September 20, 2025

Cg News Raipur : जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक

September 21, 2026
सोना हुआ सस्ता; चांदी के भाव में 16000 से अधिक की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

सोना हुआ सस्ता; चांदी के भाव में 16000 से अधिक की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

June 6, 2026

New Rule: LPG सिलेंडर से लेकर ऑटो-टैक्सी किराया तक, आज से बदल गए कई बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

September 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Stock Market Prediction for Tomorrow: कल शेयर बाजार में तूफानी तेजी की उम्मीद, भारती एयरटेल समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर
  • Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब इस ब्रांड का घी हुआ बेहद महंगा, देखें नई रेट लिस्ट
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर खिल उठा अनीता गुप्ता का चेहरा, महतारी वंदन की राशि से मनाएंगी दीपावली
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR