आधार कार्ड की तरह अब पैन कार्ड भी एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप किसी भी वित्तीय काम को पूरा नहीं कर सकते। ऐसे में पैन कार्ड में आपका नाम सही होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे आसानी से अपने पैन कार्ड में नाम कैसे अपडेट कर सकते हैं।
Pan Card में कैसे बदले नाम?
-
सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
-
अब यहां Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करनी होगी।
-
अब आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
-
फिर जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर और सहीं करें।
-
इसके बाद डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।
-
अंत में आपको फीस भरकर इसे सबमिट करना होगा।
-
लास्ट में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इस स्लिप से आप बाद मे स्टेटस चेक कर सकते हैं।
क्या है पैन नंबर का मतलब?
पैन नंबर आपके द्वारा दी गई निजी जानकारी पर आधारित होता है। इसे आप नीचे दिए तथ्यों से समझ सकते हैं-
पैन नंबर में दिए गए पहले तीन नंबर अंग्रेजी अक्षर होते हैं। ये AAA अक्षर से लेकर ZZZ तक हो सकते हैं।
चौथा अक्षर ये दर्शाता है कि कार्ड होल्डर किस टैक्स कैटेगरी में आता है। मसलन अगर कोई व्यक्ति कार्डहोल्डर है, तो उसे P अक्षर से दर्शाया जाता है। इसके अलावा कंपनी को C अक्षर से शो किया जाता है।
पांचवा नंबर आपके सरनेम का पहला अक्षर लिखा गया होता है। जैसे अगर सरनेम शर्मा (Sharma) है, तो 5 वां नंबर S लिखा जाएगा। बाद के नंबर इनकम टैक्स विभाग द्वारा तय किए जाते हैं।
















