• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

Amish Kumari by Amish Kumari
February 18, 2026
in छत्तीसगढ़
पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी की सजा में बदलाव कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर घटना के दौरान पेनिट्रेशन साबित नहीं होता है, तो उसे दुष्कर्म नहीं बल्कि दुष्कर्म की कोशिश माना जाएगा।

यह फैसला सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। अदालत ने पाया कि मेडिकल सबूतों में पेनिट्रेशन की पुष्टि नहीं हुई, इसलिए आरोपी की सजा सात साल से घटाकर साढ़े तीन साल कर दी गई।

READ ALSO

Chhattisgarh top news: CGPSC और DMF फंड घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त

कोर्ट ने क्यों बदली सजा ?

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने कहा कि आरोपी का इरादा अपराध करने का था, लेकिन अभियोजन पक्ष पेनिट्रेशन को साबित करने में सफल नहीं रहा। 2004 में लागू IPC की धारा 375 के तहत रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी माना जाता था।

इसी आधार पर कोर्ट ने IPC की धारा 376(1) के तहत दी गई सजा को बदलकर धारा 376/511 (दुष्कर्म की कोशिश) में बदल दिया। मामला 21 मई 2004 का धमतरी जिले का है।

क्या था पूरा मामला ?

अभियोजन के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती उसके घर से उठाकर अपने घर ले गया, उसके कपड़े उतारे और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया गया, उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। कुछ घंटों बाद उसकी मां ने उसे छुड़ाया।

ट्रायल कोर्ट का फैसला

साल 2005 में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को IPC की धारा 376(1) और 342 के तहत दोषी ठहराते हुए रेप के लिए सात साल की सजा और अवैध तरीके से बंधक बनाने के लिए छह महीने की सजा सुनाई थी।

कहां अटका मामला

हाईकोर्ट में अपील का मुख्य मुद्दा यह था कि क्या पेनिट्रेशन हुआ था या नहीं। पीड़िता ने शुरुआती बयान में पेनिट्रेशन का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में कहा कि आरोपी ने केवल प्राइवेट पार्ट्स का संपर्क किया था, पेनिट्रेशन नहीं हुआ।

मेडिकल रिपोर्ट में भी हाइमन सुरक्षित पाई गई, हालांकि शरीर पर लाल निशान और कपड़ों पर स्पर्म के सबूत मिले।

कोर्ट का अंतिम निष्कर्ष

हाईकोर्ट ने माना कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया और उसका इरादा भी स्पष्ट था, लेकिन पेनिट्रेशन के पुख्ता सबूत नहीं मिले। इसलिए इसे रेप नहीं बल्कि रेप की कोशिश माना गया।

कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में तैयारी और कोशिश के बीच अंतर समझना जरूरी है। पीड़िता को जबरदस्ती ले जाना, कपड़े उतारना और बंधक बनाना ये सब रेप की कोशिश को दर्शाते हैं, लेकिन पेनिट्रेशन के बिना इसे रेप नहीं माना जा सकता।इसी आधार पर अदालत ने सजा में बदलाव करते हुए आरोपी को कम सजा सुनाई।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: CGPSC और DMF फंड घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को किया गिरफ्तार

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर में ED की रेड, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

CGPSC Mains Result 2025: CGPSC Mains का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थियों की इंटरव्यू में मिली एंट्री

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

August 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: महतारी वंदन योजना में नए लाभार्थियों की एंट्री, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी

August 31, 2026
Next Post
‘ऑपरेशन शंखनाद’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार की तलाश जारी

‘ऑपरेशन शंखनाद’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026
असम में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलटों की मौत

असम में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलटों की मौत

March 6, 2026
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

July 25, 2026
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति-पत्नी समेत इतने गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

February 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: CGPSC और DMF फंड घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को किया गिरफ्तार
  • Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई
  • Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी
  • Gold price: खुशखबरी! लगातार फिसल रहा सोना, 2700 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR