काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर नेपाल के धादिंग जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोमवार सुबह गजुरी के पास एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए।
पोखरा से काठमांडू आ रही थी बस
जानकारी के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। यह हादसा पृथ्वी हाईवे पर काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर पश्चिम में सुबह करीब 1:30 बजे हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा ने बताया कि अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं और 28 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य में नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विदेशी नागरिक भी हादसे का शिकार
इस हादसे में एक न्यूजीलैंड के पुरुष यात्री की मौत हुई है। वहीं एक जापानी और एक डच महिला नागरिक घायल बताई जा रही हैं।
हादसे की वजह का पता नहीं
फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















