रायपुर शहर में प्रशासन ने ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर रैली, जुलूस, शोभा यात्रा और अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह प्रतिबंध रोजाना सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा और अगले दो महीने तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने इन सड़कों को “नो रैली जोन” घोषित किया है।
किन सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध
- जी.ई. रोड: शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक
- मालवीय रोड: जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक
- सदर बाजार रोड: कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक
- एम.जी. रोड: गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक
प्रशासन का आदेश
यह आदेश रायपुर कमिश्नर की ओर से जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तय समय के दौरान इन सड़कों पर किसी भी तरह की रैली, जुलूस, शोभा यात्रा या प्रदर्शन आयोजित न करें।
क्यों लिया गया फैसला ?
प्रशासन के मुताबिक शहर के इन व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन सड़कों पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या जुलूस की अनुमति नहीं होगी।
















